जब आप छुट्टी पर होते हैं, यात्रा कर रहे होते हैं, या ऑफिस के काम से दूर होते हैं, तो आपके पास आने वाले ईमेल्स का जवाब देना संभव नहीं होता।
ऐसे में Gmail का Out of Office (OOO) ऑटो-रिप्लाई फीचर (Out of Office AutoReply) आपके बहुत काम आता है। यह आपके संपर्कों (Contacts) को यह सूचित करता है कि आप फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं और आपके लौटने की संभावित तिथि क्या है।
यह फीचर सुविधा देता है कि ईमेल भेजने वाले को तुरंत reply मिल जाता है, और उन्हें सही जवाब मिल जाता है कि कब उनको जवाब मिलेगा या कैसे संपर्क करना है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि Gmail में आउट-ऑफ-ऑफिस ऑटो-रिप्लाई कैसे सेट करते हैं और एक अच्छा OOO मैसेज लिखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आउट-ऑफ-ऑफिस ऑटो-रिप्लाई (Out Of Office AutoReply) मैसेज क्यों जरूरी है?
प्रोफेशनल इमेज: यह भेजने वाले (Sender) को स्पष्ट रूप से बताता है कि उनके ईमेल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है, बल्कि आप अनुपस्थित हैं।
गलत उम्मीदों से बचाव: इससे क्लाइंट्स और सहकर्मियों को पता रहता है कि तुरंत रिप्लाई नहीं मिलेगा, जिससे अनावश्यक फॉलो-अप ईमेल्स कम होते हैं।
इमरजेंसी संपर्क: आप अपने संदेश में किसी अन्य सहकर्मी का संपर्क विवरण दे सकते हैं जिससे जरूरी मामलों में संपर्क किया जा सके।
AutoReply कैसे On करें?
Desktop में कैसे On करें?
महत्वपूर्ण टिप्स और सावधानियां
केवल संपर्कों को भेजें: यदि आप चाहते हैं कि ऑटो-रिप्लाई केवल आपके कॉन्टैक्ट्स सूची के लोगों को ही जाए, तो जीमेल में "Send to my contacts only" विकल्प को टिक कर सकते हैं। स्पैमर्स से बचने के लिए यह बहुत उपयोगी है।
इसे समय पर बंद करना न भूलें: यदि आपने 'Last day' सेट नहीं किया है, तो ऑफिस लौटने के बाद Vacation responder को Manually बंद करना न भूलें।








Comments