बैंडविड्थ क्या है? What is Bandwidth? In computing आपमे कभी ध्यान दिया है, जब घर में एक साथ कई लोग इंटरनेट/ब्राडबैंड का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। कोई फिल्म देख रहा है, कोई Online Game खेल रहा है, और कोई वीडियो कॉल पर बात कर रहा है, तो अचानक इंटरनेट धीमा (slow) क्यों हो जाता है? इस समस्या का सीधा सम्बंध Bandwidth (बैंडविड्थ) से है। अक्सर लोग Bandwidth और internet speed को एक ही मान लेते हैं, लेकिन technically ये दोनों अलग हैं। आइए समझते हैं कि बैंडविड्थ क्या है? यह कैसे काम करता है? और आपको कितने बैंडविड्थ की जरूरत है? बैंडविड्थ आसान भाषा में कहें तो, बैंडविड्थ किसी इंटरनेट कनेक्शन की डेटा ट्रांसफर करने की अधिकतम क्षमता (Capacity) है। यह मापता (measure) है कि एक निश्चित समय (आमतौर पर एक सेकंड) में एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक कितना डेटा भेजा जा सकता है। बैडविड्थ जितनी अधिक होगी, एक ही समय में उतना ही ज्यादा डेटा आपके डिवाइस तक पहुंच सकेगा। इसे मापने के लिए "bits per second" (bps) का उपयोग होता है। आजकल के ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इसे "Megabits per second" Mbps या ...
Comments