Skip to main content

UPSSSC PET & OTR फॉर्म में Signature और Name अपलोड करते समय न करें ये बड़ी गलती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली PET (Preliminary Examination Test) परीक्षा या फिर OTR (One Time Registration) प्रक्रिया के दौरान फॉर्म हर साल लाखों छात्र-छात्राएं भरते हैं। 

फॉर्म भरते समय सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन और गलतियां फोटो, हस्ताक्षर (Signature) और नाम (Name) अपलोड वाले सेक्शन में होती हैं।

​अक्सर कुछ छात्र या साइबर कैफे जल्दबाजी में निर्देश (Instructions) नहीं पढ़ते और छोटी सी लापरवाही की वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा बन जाता है या करेक्शन विंडो का इंतजार करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि इस प्रक्रिया में सही तरीका क्या है और लोग कहां गलती कर बैठते हैं।

यहाँ हम signature image को लेकर confusion को दूर करेंगे, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। 


सैंपल इमेज को लेकर सबसे बड़ा कन्फ्यूजन (The Sample Image Confusion)

Sample Image में English और हिंदी दोनों में लिखा मिलता है और कुछ students वही Image देखकर अपना signature करके अपलोड कर देते हैं।

यहां गलती इमेज के ऊपर दिए instructions को ना पढ़ने के कारण होता है जो ज्यादतर छात्र/छात्रा से ये ही गलती कर देते हैं और जो हिन्दी में हस्ताक्षर (Sign) करने वाले अभ्यर्थी होते हैं वे भी Sample Image के अनुसार इंग्लिश में कर देते हैं। 

नीचे इमेज को ध्यान से देखें और instructions पढ़े 



Image में Instruction में लिखा है
  • अभ्यर्थी अपना पूरा नाम हिन्दी में स्पष्ट एवं पठनीय हस्तलिपि में लिखकर उसके ऊपर हस्ताक्षर करें तथा उसे स्कैन करके अपलोड करें। 
  • Candidate shall write their full name in Hindi in clear and legible handwriting, sign above it, scam the document and upload it. 
इसका मतलब है कि पहले अपना नाम हिन्दी में लिखे फिर उसके ठीक ऊपर हस्ताक्षर करें (हस्ताक्षर जो भी आप करते हों, हिन्दी में या English में) लेकिन नीचे आपको नाम हिन्दी में ही लिखना होगा जैसा कि Image instruction में लिखा हुआ है। 

नोट- Signature अपना स्वयं का ही करें और अपनी हस्तलिखित ( self handwritten) में। 

कुछ महत्त्वपूर्ण और ध्यान देने वाली बातें/जानकारी 

OTR भरते समय Email Verified नहीं दिखा रहा तो उसे Verify कर सकते हैं लेकिन ये अनिवार्य नहीं है, बिना Verify किए ही आगे बढ़ सकते हैं या बाद में modify OTR की मदद से Verify कर सकते हैं। 

नीचे वैकल्पिक (optional) पहचान पत्र जैसे Pan Card/Driving License/Voter ID इनमें से कोई एक सलेक्ट करके पहचान संख्या भर सकते हैं, अगर नहीं है तो इसे खाली ही उसी तरह छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं क्यूंकि ये अनिवार्य (Mandatory) नहीं है, इसका मतलब आपकी मर्ज़ी, भरे या खाली छोड़कर आगे बढ़ें। 

बाद में OTR Modification Window open होने पर इसे भरा जा सकता है। 

Signature की Size cm (centimeter) में 3cm×1.5cm यानी चौड़ाई (Width) 3 cm और ऊंचाई (Height) 1.5 cm होनी चाहिए और 30KB से 50KB के बीच होना चाहिए। 

Image का formal JPG या JPEG में ही होना चाहिए। 

निर्देश ध्यान से पढ़ें, फॉर्म सबमिट करने से पहले हर पेज पर दिए गए 'Instructions' लिंक पर क्लिक करके एक बार जरूर पढ़ लें।

​अगर Preview button दिया गया है तो फाइनल सबमिट करने से पहले 'Preview' पर क्लिक कर उसमें ध्यान से चेक कर लें कि क्या आपके हस्ताक्षर और नाम या सभी fill की हुई जानकारियां सही जगह पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं या नहीं।

​Signature साफ-सुथरे होने चाहिए, धुंधले (Blur) या बहुत हल्की रोशनी में खींचे गए नहीं होने चाहिए।

निष्कर्ष 

ऐसे छोटी-छोटी गलतियाँ नजरअंदाज ना करें और सावधानी से कोई भी फॉर्म हो, आवेदन करें। फॉर्म भरने से पहले हमेशा official recruitment website से Notification Download करके ध्यान से पढ़ें और उसके अनुसार ही फॉर्म भरे। UPSSSC OTR में Signature इमेज को ठीक से Scan करके यानी instruction में दिए गए Size formate के अनुसार ही अपलोड करें। 

Comments

Popular posts from this blog

Bandwidth Kya Hai? What is Bandwidth

बैंडविड्थ क्या है? What is Bandwidth? In computing आपमे कभी ध्यान दिया है, जब घर में एक साथ कई लोग इंटरनेट/ब्राडबैंड का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।  कोई फिल्म देख रहा है, कोई Online Game खेल रहा है, और कोई वीडियो कॉल पर बात कर रहा है, तो अचानक इंटरनेट धीमा (slow) क्यों हो जाता है?  इस समस्या का सीधा सम्बंध Bandwidth (बैंडविड्थ) से है।  अक्सर लोग Bandwidth और internet speed को एक ही मान लेते हैं, लेकिन technically ये दोनों अलग हैं।  आइए समझते हैं कि बैंडविड्थ क्या है? यह कैसे काम करता है? और आपको कितने बैंडविड्थ की जरूरत है? बैंडविड्थ आसान भाषा में कहें तो, बैंडविड्थ किसी इंटरनेट कनेक्शन की डेटा ट्रांसफर करने की अधिकतम क्षमता (Capacity) है। यह मापता (measure) है कि एक निश्चित समय (आमतौर पर एक सेकंड) में एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक कितना डेटा भेजा जा सकता है। बैडविड्थ जितनी अधिक होगी, एक ही समय में उतना ही ज्यादा डेटा आपके डिवाइस तक पहुंच सकेगा। इसे मापने के लिए "bits per second" (bps) का उपयोग होता है। आजकल के ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इसे "Megabits per second" Mbps या ...

Khudra Mulya (Retail Price) Kya Hai? Khudra Mulya aur MRP mein Antar Samjhein

Khudra Mulya (Retail Price) Kya Hai? Hello Readers! Is post mein hum jaanenge ki khudra mulya (Retail Price) kya hota hai? Khudra shabd ka kya matlab hota hai aur ise aur kin naamon se jaante hain? Saath hi hum samjhenge ki ye mulya kaise tay hota hai aur Khudra Mulya aur MRP mein kya antar hai? Main aaj newspaper padh raha tha. Newspaper ya koi kitaab padhte samay aksar koi aisa shabd ya vaakya aa jaata hai jiska matlab humein nahi pata hota. Hum aksar use najarandaj (ignore) karke aage badh jaate hain, kyunki baaki shabdon ka matlab samajh aa raha hota hai. Aisa hi ek shabd mujhe mila — "Khudra Mulya", jise Hindi mein "फुटकर मूल्य" aur English mein "Retail Price" kehte hain. Pehle mujhe bhi iska gehra matlab nahi pata tha, isliye maine socha kyun na ispar ek detail post likhi jaye. 'Khudra' (खुदरा) Shabd Kahan Se Aaya? Khudra shabd darasal Faarsi (Persian) ke shabd 'Khurd' (खुर्द) se bana hai. Khurd ka matlab hota hai — chhota (Small). Aa...

जीमेल खाता कैस मिटाये? How To Delete Your Gmail Account? Easy Steps

How to Delete Your Google Account And Download Your Data? Google Mail मतलब Gmail delete कैसे करें? आइए कुछ असान चरण (Step) अपनाकर इसे जानते हैं।  लोगों का कोई भी कारण हो इसे डिलीट करने का, इसे आसानी से delete कर सकेंगे। अक्सर एक से अधिक खातों (accounts) की वजहों से इसे लोग delete करना चाहेंगे क्यूंकि उनको एक या दो ही खातों का उपयोग करना होता है।  Gmail से ही पूरा Android फोन चलता है, इसी में हमारा पूरा Data होता है। अगर कभी ऐसी नौबत आ जाये कि नहीं अब ये account डिलीट करना है तो सबसे पहले अपना पुराना Data डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपका सारा डाटा होता है।  तो हम ये Steps अपनाएंगे - Data Download के लिए:  1. पहले Chrome Browser open करें। और search area में सीधे ये URL खोलें। myaccount.google.com 2. ऊपर कोने में righ side profile icon पर क्लिक करें, यहाँ आपके सभी Gmail दिखेंगे। 3. जो भी Gmail (Google Account) Delete करना है उसपर click कर sign in हो जाये और नीचे scroll करते जाये, Data and Privacy option पर click करें।  4. पहले अपना Data Download कर सकते हैं ...