बैंडविड्थ क्या है? What is Bandwidth? In computing
आपमे कभी ध्यान दिया है, जब घर में एक साथ कई लोग इंटरनेट/ब्राडबैंड का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।
कोई फिल्म देख रहा है, कोई Online Game खेल रहा है, और कोई वीडियो कॉल पर बात कर रहा है, तो अचानक इंटरनेट धीमा (slow) क्यों हो जाता है?
इस समस्या का सीधा सम्बंध Bandwidth (बैंडविड्थ) से है।
अक्सर लोग Bandwidth और internet speed को एक ही मान लेते हैं, लेकिन technically ये दोनों अलग हैं।
आइए समझते हैं कि बैंडविड्थ क्या है? यह कैसे काम करता है? और आपको कितने बैंडविड्थ की जरूरत है?
बैंडविड्थ
आसान भाषा में कहें तो, बैंडविड्थ किसी इंटरनेट कनेक्शन की डेटा ट्रांसफर करने की अधिकतम क्षमता (Capacity) है।
यह मापता (measure) है कि एक निश्चित समय (आमतौर पर एक सेकंड) में एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक कितना डेटा भेजा जा सकता है।
बैडविड्थ जितनी अधिक होगी, एक ही समय में उतना ही ज्यादा डेटा आपके डिवाइस तक पहुंच सकेगा।
इसे मापने के लिए "bits per second" (bps) का उपयोग होता है। आजकल के ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इसे "Megabits per second" Mbps या "Gigabits per second" Gbps में मापा जाता है।
बैंडविड्थ और इंटरनेट स्पीड में अंतर (Difference between Bandwidth and Internet speed)
अन्तर समझने के लिए हम एक उदाहरण लेते हैं।
सड़क का उदाहरण: मान लीजिए सड़क एक Bandwidth है और उसपर चलने वाले लोग Internet हैं। सड़क जितनी चौड़ी होगी उतरने ही लोग असानी से तेज गति से आगे चल सकते हैं और भीड़ भी नहीं होगी। वहीं अगर सड़क पतली होगी तो लोगों को चलने में दिक्कत होगी।
उसी प्रकार Bandwidth अधिक होगा तो Internet Speed भी तेज होगी, Bandwidth कम होगी तो आपका Intrnet धीमा चलेगा।
बैंडविड्थ को प्रभावित करने वाले कारक
कई बार हाई-स्पीड प्लान लेने के बाद भी बैंडविड्थ की कमी महसूस होती है। इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं-
डिवाइस की संख्या: राउटर से जितने ज्यादा मोबाइल, स्मार्ट टीवी या लैपटॉप कनेक्ट होंगे, बैंडविड्थ उतना ही बंट जाएगा।
बैकग्राउंड डेटा उपयोग: आपके फोन या लैपटॉप/कंप्युटर में बैकग्राउंड में चल रहे ऐप अपडेट्स या क्लाउड बैकअप भी काफी बैंडविड्थ खींचते हैं।
राउटर की क्वालिटी और लोकेशन: एक पुराना या गलत जगह पर रखा वाई-फाई (Wi-Fi) राउटर आपके बैंडविड्थ की पूरी क्षमता आप तक नहीं पहुंचने देता।
ISP थ्रॉटलिंग (Throttling): कभी-कभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) किसी खास वेबसाइट या हेवी यूसेज के दौरान जानबूझकर आपकी बैंडविड्थ लिमिट कर देते हैं।
Comments