Skip to main content

Highest vs Qualifying Qualification: SSC के Notification डाउनलोड कैसे करें?

SSC CHSL: बहुत से ऐसे छात्र छात्राएं हैं जो बिना सही जानकारी के ही खुद से फॉर्म भरने लगते हैं जिससे फॉर्म रिजेक्ट होने की सम्भावनाएँ बढ़ जाती हैं। कभी-कभी तो कुछ साइबर कैफे वाले भी फॉर्म भरते समय गलतियाँ कर देते हैं।इस पोस्ट में हम जानेंगे कि SSC CHSL Application Form भरते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, आधिकारिक वेबसाइट से Notification डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है, और फॉर्म भरते समय क्वालिफिकेशन (12th Standard, Equivalent, Highest Qualification) का सही चयन कैसे करें।

1. SSC CHSL फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ध्यान (और Important Dates)

बहुत से स्टूडेंट्स खुद फॉर्म भरते हैं या किसी जनसेवा केंद्र/साइबर कैफे से ऑनलाइन करवाते हैं। अगर आप साइबर कैफे से फॉर्म भरवाते हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • खुद सामने बैठकर फॉर्म भरवाएं: ऑपरेटर के सामने बैठकर स्क्रीन को ध्यान से देखें कि कहीं कोई गलती तो नहीं हो रही।
  • तुरंत प्रतिक्रिया दें: यदि कोई स्पेलिंग, डेट ऑफ बर्थ या डिटेल्स गलत दर्ज हो रही हों, तो तुरंत ऑपरेटर को बोलकर ठीक करवाएं।
  • डॉक्यूमेंट्स छोड़कर न आएं: कभी भी सिर्फ डॉक्यूमेंट्स जमा करके घर न आएं। फॉर्म हमेशा अपनी उपस्थिति में ही पूरा भरवाएं।
  • Notification पहले पढ़ें: फॉर्म भरने से पहले हमेशा SSC की ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करके उसमें दी गई योग्यता और दिशा-निर्देशों का अध्ययन करें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):
  • SSC CHSL Form Filling Start Date: 07/09/2026
  • Last Date to Apply: 07/10/2026
  • Payment Last Date: 08/10/2026
  • Correction Window Dates: 14/10/2026 से 16/10/2026 तक
  • SSC CHSLTier-I Exam Date: 30 November से 31 December 2026

2. SSC Notification कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Guide)

SSC की आधिकारिक वेबसाइट से किसी भी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का सही तरीका नीचे दिया गया है:

STEP 1
सबसे पहले अपने ब्राउजर में SSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in खोलें।
STEP 2
होम पेज पर ही आपको Notice Board दिखेगा, जिसमें अलग-अलग नियुक्तियों के नोटिफिकेशन उपलब्ध रहते हैं।
STEP 3
Notice Board के ऊपर राइट साइड (Right Side) दिए गए "View All" ऑप्शन पर क्लिक करें।
STEP 4
अगले पेज पर JE, GD, CHSL, CGL आदि के ऑप्शन दिखेंगे। CHSL पर क्लिक करें और नीचे नोटिफिकेशन लिस्ट में से राइट साइड बने Eye (👁‍🗨) icon पर क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड या व्यू करें।

स्मार्टफोन (Chrome Browser) यूज़र्स के लिए डाउनलोड स्टेप्स:

अगर आप मोबाइल Chrome Browser में Eye icon पर क्लिक करते हैं और नोटिफिकेशन नए विंडो में खुलता है, तो:

  1. Chrome Browser के ऊपर राइट साइड दिए गए Three Dots (⋮) पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद Download icon पर क्लिक करके PDF नोटिफिकेशन को अपने फोन में सेव कर लें।

3. SSC CHSL Qualification Details (12th Standard और Equivalent का मतलब)

CHSL का फुल फॉर्म Combined Higher Secondary Level (संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर) होता है। इसकी न्यूनतम योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष होती है।

  • 12th Standard क्या है? 10th पास करने के बाद दो साल (11th और 12th) की जाने वाली पढ़ाई यानी इंटरमीडिएट को 12th Standard कहा जाता है।
  • Equivalent (समकक्ष) किसे कहते हैं? दो या दो से अधिक चीजें जो दिखने या नाम में अलग हों, लेकिन उनके स्तर, मान्यता और प्रभाव एक समान हों, उन्हें एक-दूसरे के समतुल्य/समकक्ष माना जाता है।
    • शिक्षा में उदाहरण: 10th के बाद सीधे किया गया 3 वर्षीय डिप्लोमा या 2 वर्षीय ITI कोर्स आदि 12th के Equivalent माने जाते हैं।
  • विभिन्न पदों के लिए विषय की शर्त: CHSL के अंतर्गत अलग-अलग पोस्ट होती हैं। कुछ विशेष पोस्ट्स के लिए 12th में Science Stream के साथ Mathematics होना अनिवार्य होता है, जबकि अन्य पोस्ट्स के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12th पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।

4. Form Filling के समय Qualification में क्या भरें?

फॉर्म भरते समय क्वालिफिकेशन डिटेल्स वाले सेक्शन में आपको दो मुख्य ऑप्शंस मिलते हैं:

  • Highest Educational Qualification (उच्च शिक्षा योग्यता): इसमें आपकी सबसे उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का चयन करना होता है (जैसे आपने जहाँ तक पढ़ाई की है - 12th Pass, Diploma, Graduate, Post Graduate आदि)।
  • Qualifying Educational Qualification (न्यूनतम आवश्यक योग्यता): इसमें आप जिस पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसके लिए मांगी गई अनिवार्य योग्यताओं (Essential Qualification) का चयन करेंगे (जैसे 12th Standard या Equivalent)।
नोट: पद के अनुसार सटीक योग्यता की जानकारी के लिए डाउनलोड किए गए Official Notification के Para 8.1 से 8.7 को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

5. Live Photo Capture

ssc का कोई भी फॉर्म अप्लाई करते समय अब हमें पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड नहीं करना होता है, उसकी जगह लाइव फोटो कैप्चर कर अपलोड करना होता है। फॉर्म में सभी जानकारियां भरने के बाद लाइव फोटो लिया जाता है और हस्ताक्षर को 6cm (चौड़ाई) x 2cm (ऊँचाई) जो 10KB से 20KB के बीच jpg/jpeg format में होना चाहिए, अपलोड करना होता है। आइए जानते हैं लाइव इमेज लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • Proper Lighting: Live Photo Capture करने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आपके पास उचित प्रकाश हो। अंधेरे में, हल्की रोशनी में लाइव फोटो कैप्चर करने से बचें। हमेशा दिन के उजाले में Photo कैप्चर करें।

  • Background: ये सुनिश्चित करें कि Live Photo Capture के दौरान आपके पीछे Background बिल्कुला light और plain हो। आपके अलावा कोई और इंसान, वस्तुएं इत्यादि Background में नहीं दिखना चाहिए। आप किसी व्हाइट वॉल (सफेद दीवार) या जो लाइट यानी उजला हो, के सामने खड़े होकर Photo कैप्चर कर सकते हैं, व्हाइट दीवार नहीं है तो किसी सफेद या जो light कलर का कपड़ा हो उसे Background के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।

  • Position:Photo Capture करते समय सीधा खड़ा हों, और कैमरा की तरफ देखें। ये ध्यान रहे कि जो लाल घेरा होता है, उसके बीच ही आपका चेहरा हो, उस Red Rectangular Area के बाहर ना हो। उस Red Rectangular Area में चेहरा बिल्कुल पास नहीं लाना है और ना ही बहुत दूर लेकर जाना है। जैसे आप फोटो स्टूडियो में पासपोर्ट साइज फोटो खिंचवाते थे, वैसे ही यहाँ भी फोटो को Capture करें।

  • कोई वस्तु:टोपी पहन कर, चश्मा लगाकर, Headphones Earphones लगाकर, मास्क पहनकर Live Photo Capture नहीं करना है। अगर है तो पहले उसे हटा लें।

  • Live Photo Capture के दौरान ही स्क्रीन पर ये सब Instructions दी गयी होती हैं, जिनका पालन करना चाहिए।

Aadaar Face Authentication

  • Live Photo Capture करने से पहले Aadhaar Face Authentication करना पड़ता है। Aadhaar Face Authentication करने के लिए Play Store से My SSC application Download करें।

  • AadhaarFaceRD Applications भी Download करें और Install करें।

  • My SSC Application में Login करें, My Applications में जायें, और Continue Application करें।

  • सभी Save जानकारियों को next करते जाये, Aadhaar Face Authentication Page पर आयें, और वेरीफिकेशन पूरा करें।

  • Face Authentication करते समय चेहरा गोल घेरे में रहना चाहिए और पूरा चेहरा होना चाहिए।

  • जब गोल पट्टी Green हो तब अपनी आंखे झपकाए (Blink), Verification पूरा होने के बाद Live Photo Capture करें।

  • Signature Upload करें और फॉर्म preview में एक बार अच्छे से देख लें कि कोई जानकारी गलत तो नहीं भरी गई है। चेक करने के बाद ही फाइनल सबमिट करें, Payments करें।

  • Print Application Form

    SSC के official website https://ssc.gov.in में लॉगिन करें, Dashboard पर जायें, My Applications में जाएं, Print पर क्लिक करें और Download करें।

    निष्कर्ष:हमेशा फॉर्म भरने से पहले Notification को अच्छे से पढ़े और guidelines को follow करें। अपनी योग्यता के अनुसार ही फॉर्म भरें। फॉर्म submit करने से पहले preview में अच्छे से देखें, अगर कोई गलती है तो back कर सुधारें, फिर final submit करें।

Comments