Skip to main content

Posts

आसमान में बादलों का रंग अलग-अलग क्यों होता है? What Is Clouds?

आसमान की ओर देखने पर हमें बादल जरूर नजर आते हैं। इन बादलों का रंग भी अलग-अलग होता है। ये कभी सफेद दिखाई देते हैं तो कभी भूरे तो कभी काले। क्या आपने कभी सोचा है कि ये बादल कैसे बनते हैं? How clouds are formed? इसके अलावा, क्या आपने कभी सोचा है कि ऊँचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाज के पीछे सफेद लकीर क्यों होती है? ​आइए, विज्ञान की नज़र से आसमान के इन अनोखे रहस्यों को गहराई से समझते हैं। बादल कैसे बनते हैं? (Cloud Formation) ​बादलों के बनने की पूरी प्रक्रिया प्रकृति के एक अदभुत जल चक्र (Water Cycle) पर आधारित होती है। यह प्रक्रिया कुछ इस प्रकार काम करती है: ​वाष्पीकरण (Evaporation) सूर्य की तेज गर्मी से पृथ्वी पर मौजूद महासागरों, नदियों और झीलों का पानी वाष्प बनकर लगातार हवा में ऊपर उठता है। इसके अलावा, पेड़-पौधे भी वाष्पोत्सर्जन के ज़रिए पानी छोड़ते हैं। ​ऊपर उठना और ठंडा होना (Freezing) यह गर्म और हल्की भाप हवा के साथ आसमान में ऊपर की तरफ बढ़ती जाती है। जैसे-जैसे यह ऊँचाई पर पहुँचती है, वहाँ का तापमान कम होने लगता है और भाप ठंडी होने लगती है। ​संघनन (Condensation) जब ये वाष्प काफी ठंडा हो जा...
Recent posts

Google Maps एक संक्षिप्त परिचय और इसका रोचक इतिहास

Google Maps आज हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। रास्ता ढूंढना हो, लाइव ट्रैफिक देखना हो, किसी नए restaurant की तलाश करनी हो या कैब बुक करनी हो—हम हर काम के लिए Google Maps पर निर्भर हैं। आइए जानते हैं कि यह शानदार डिजिटल नक्शा कैसे अस्तित्व में आया और इसका इतिहास क्या रहा है। ​Google Maps क्या है? ​Google Maps एक वेब-आधारित Map Service है, जिसे Google द्वारा विकसित किया गया है। यह दुनिया भर के उपग्रह चित्रों (Satellite imagery), एरियल फोटोग्राफी, स्ट्रीट व्यू (Street View), 3D मैप्स और रियल-टाइम ट्रैफिक डेटा प्रदान करता है। यह एंड्रॉइड, आईओएस और वेब ब्राउज़र पर पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध है। Google Map के अलावा Google Earth की मदद से  Historical Imager y यानी पुरानी सैटेलाइट View को देख सकते हैं  ​Google Maps का इतिहास ​Google Maps की शुरुआत दो डच भाइयों और उनके साथियों के दिमाग की उपज थी। इसके विकास की मुख्य बातें इस प्रकार हैं: ​ शुरुआत और अधिग्रहण (2004): मूल रूप से, Google Maps की शुरुआत 'Where 2 Technologies' नाम की कंपनी के रूप में हुई थी, जिसे सिडनी, ऑस...

गूगल अर्थ से पिछले सालों की सेटेलाइट मैप कैसे देखें? | How To View Historical Imagery In Google Earth

Google Map का हर कोई इस्तेमाल करता है, चाहे किसी को कहीं जाना हो, किसी को कोई पता पता करना हो, कोई जगह ढूंढना हो इत्यादि।  गूगल मैप के अलावा गूगल का ही एक app है, 'Google Earth'. हालांकि दोनों, Google Map और Google Earth, Satellite Imagery पर आधारित है, लेकिन दोनों में अन्तर है।  इसके अलावा, क्या आप जानते हैं कि आप Google Earth के जरिए पुरानी सैटेलाइट तस्वीरों ( Historical Imagery ) को भी देख सकते हैं और यह देख सकते हैं कि पिछले कई सालों में आपका शहर या कोई जगह कैसे बदली है। आइए पहले दोनों में मुख्य अन्तर देख लेते हैं- Google Map 1. नेविगेशन, रास्ता खोजना, लाइव ट्रैफिक देखना और स्थानीय व्यवसायों (Restaurants, Shops) को ढूंढना। 2. यह वेब ब्राउज़र, एंड्रॉइड और आईओएस ऐप पर आसानी से काम करता है। 3. इसमें 2D मैप मुख्य होता है, हालांकि कुछ शहरों में 3D बिल्डिंग्स दिखती हैं। 4. GPS Turn-by-Turn Navigation, ट्रैफिक अपडेट, स्ट्रीट व्यू, बिजनेस रिव्यू और लाइव शेयरिंग। Google Earth 1. भौगोलिक अन्वेषण (Geographical Exploration), 3D में दुनिया देखना और अंतरिक्ष विज्ञान या भूगोल की पढ़ाई क...

X (Twitter) पर पुराने या किसी खास तारीख के Post/Tweets को डायरेक्ट कैसे खोजें?

इंटरनेट की दुनिया में Microblogging Platform के रूप में पहचान बनाने वाला Twitter अब X बन चुका है। Elon Musk द्वारा इस प्लेटफॉर्म को खरीदने के बाद इसके नाम, लोगो और कई फीचर्स में ऐतिहासिक बदलाव किए गए। आज हम इसी प्लेटफॉर्म पर किसी पुराने या विशिष्ट तारीख के Tweet/Post को खोजने के सबसे आसान और असरदार तरीकों के बारे में विस्तार से जानेंगे। अक्टूबर 2022 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से बदलने का संकल्प लिया। ​नाम और लोगो को जुलाई 2023 में कंपनी ने अपनी पुरानी पहचान 'लारी द बर्ड' (चिड़िया का लोगो) को हटाकर अंग्रेजी के आधुनिक अक्षर 'X' से बदल दिया। डोमेन नाम भी twitter.com से बदलकर x.com कर दिया गया। बदलाव चाहे जो भी हुए हों, लेकिन आज भी इस प्लेटफॉर्म पर अरबों पुराने ट्वीट्स (Old Tweets) और डेटा मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि आप किसी खास पुराने ट्वीट या तारीख के पोस्ट को सीधे कैसे ढूंढ सकते हैं। वो भी किसी Third-party Platform का इस्तेमाल किए बिना।  ​X/Twitter पर पुराने ट्वीट्स...

UPSSSC PET & OTR फॉर्म में Signature और Name अपलोड करते समय न करें ये बड़ी गलती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली PET (Preliminary Examination Test) परीक्षा या फिर OTR (One Time Registration) प्रक्रिया के दौरान फॉर्म हर साल लाखों छात्र-छात्राएं भरते हैं।  फॉर्म भरते समय सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन और गलतियां फोटो, हस्ताक्षर (Signature) और नाम (Name) अपलोड वाले सेक्शन में होती हैं। ​अक्सर कुछ छात्र या साइबर कैफे जल्दबाजी में निर्देश (Instructions) नहीं पढ़ते और छोटी सी लापरवाही की वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा बन जाता है या करेक्शन विंडो का इंतजार करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि इस प्रक्रिया में सही तरीका क्या है और लोग कहां गलती कर बैठते हैं। यहाँ हम signature image को लेकर confusion को दूर करेंगे, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।  सैंपल इमेज को लेकर सबसे बड़ा कन्फ्यूजन (The Sample Image Confusion) Sample Image में English और हिंदी दोनों में लिखा मिलता है और कुछ students वही Image देखकर अपना signature करके अपलोड कर देते हैं। यहां गलती इमेज के ऊपर दिए instructions को ना पढ़ने के कारण होता है जो ज्यादतर छात्र/छात्रा ...

Gmail पर Out of Office AutoReply कैसे सेट करें | How To Set AutoReply In Gmail

जब आप छुट्टी पर होते हैं, यात्रा कर रहे होते हैं, या ऑफिस के काम से दूर होते हैं, तो आपके पास आने वाले ईमेल्स का जवाब देना संभव नहीं होता।  ऐसे में Gmail का Out of Office (OOO) ऑटो-रिप्लाई फीचर ( Out of Office AutoReply ) आपके बहुत काम आता है। यह आपके संपर्कों (Contacts) को यह सूचित करता है कि आप फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं और आपके लौटने की संभावित तिथि क्या है। यह फीचर सुविधा देता है कि ईमेल भेजने वाले को तुरंत reply मिल जाता है, और उन्हें सही जवाब मिल जाता है कि कब उनको जवाब मिलेगा या कैसे संपर्क करना है।  ​इस ब्लॉग पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि Gmail में आउट-ऑफ-ऑफिस ऑटो-रिप्लाई कैसे सेट करते हैं और एक अच्छा OOO मैसेज लिखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आउट-ऑफ-ऑफिस ऑटो-रिप्लाई (Out Of Office AutoReply) मैसेज क्यों जरूरी है? ​ प्रोफेशनल इमेज: यह भेजने वाले (Sender) को स्पष्ट रूप से बताता है कि उनके ईमेल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है, बल्कि आप अनुपस्थित हैं। ​ गलत उम्मीदों से बचाव: इससे क्लाइंट्स और सहकर्मियों को पता रहता है कि तुरंत रिप्लाई नहीं मिलेगा, जिससे अनाव...

Google Chrome का Dino Runner Game | Dino Runner Game क्या है?

  Google Chrome का जादुई 'डिनो गेम': जब इंटरनेट चला जाए, तो मज़ा कभी कम नहीं होता! ​क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप इंटरनेट पर कोई बहुत ज़रूरी काम कर रहे हों, और अचानक वाई-फाई (Wi-Fi) का कनेक्शन चला जाए?  स्क्रीन पर एक उदास सा छोटा डायनासोर (T-Rex) आ जाए और ऊपर लिखा हो— "No internet" । ज़्यादातर लोगों के लिए यह झुंझलाहट की बात होती है, लेकिन अगर आप एक गेमर हैं और game खेलना पसंद है, तो आपके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आ जाती होगी। ​जी हाँ! हम बात कर रहे हैं Google Chrome Offline T-Rex Game की, जिसे दुनिया भर में प्यार से ' डिनो रनर' (Dino Runner) कहा जाता है। आइए आज इस ब्लॉग में जानते हैं कि इस छोटे से हिडन गेम का इतिहास क्या है, इसे कैसे खेला जाता है? और यह आज भी लोगों के दिलों पर क्यों राज करता है? ('Dino' शब्द Dinosaur से बना है जिसे 'डिनो' पढ़ते हैं)  ​इस गेम का जन्म कैसे हुआ? (History of Chrome Dino Game) ​यह गेम साल 2014 में Google Chrome Team द्वारा पेश किया गया था। इसे Sebastien Gabriel, Alan Bettes और Amol Sarwate ने मिलक...