Skip to main content

How To Detect AI Image? गूगल सिंथआईडी क्या है? कैसे जांचे कि कोई इमेज एआई से बनी है या नहीं

​
​

आज के इस समय में हर कोई AI (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल कर रहा है—Photo Editing और Image Generation से लेकर कई Digital काम करवाने तक। Internet पर ऐसे लाखों Content मिल जाएंगे जो AI का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं। बहुत से Photos, Videos, Audio आदि आजकल AI की मदद से बनाए जा रहे हैं, जिनका अनुमान लगाना तक मुश्किल हो जाता है कि ये असली हैं या AI से बनाए गए हैं। यहाँ हम जानेंगे कि कैसे किसी Photo, Video या Audio की जाँच करें कि यह असली है या AI-generated। साथ ही जानेंगे कि Google द्वारा बनाया गया SynthID क्या है और इससे AI Content की पहचान कैसे करें।

​ ​

1. SynthID क्या है और यह कैसे काम करता है?

Google DeepMind द्वारा विकसित SynthID एक ऐसी तकनीक है, जो AI से कुछ भी (Images, Videos, Audio) जनरेट करने पर उसमें एक छिपा हुआ Code (Digital Watermark) जोड़ देती है। इसे आप आसानी से हटा नहीं सकते, चाहे कितनी भी Editing क्यों न कर लें।

SynthID का इस्तेमाल अब Google के कई Partners जैसे OpenAI (ChatGPT), NVIDIA, और Kakao भी कर रहे हैं। पहले यह सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब Google ने इसे AI Content की पहचान के लिए सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है।

​

SynthID कैसे काम करता है?

SynthID AI द्वारा जनरेट की गई Media Files में एक Watermark के रूप में एक Code जोड़ता है जो सामान्य आँखों से दिखाई नहीं देता:

  • Photos / Images: यह Photo के Pixels में Code के रूप में जुड़ा होता है। फोटो को आप कितना भी Crop करें, Screenshot लें या Background Change करें, यह Watermark नहीं हटेगा।
  • Videos: Video जनरेट करने पर यह Video Frames के अंदर SynthID Watermark एम्बेडेड कर देता है।
  • Audio / Music: Audio या Music जनरेट करने पर यह आवाज की Sound Waves के अंदर SynthID Watermark जोड़ देता है।
​

2. Normal Watermark और SynthID Watermark में अंतर

एक Normal Watermark एक Logo या Text जैसा होता है जो Photo या Video के कोने (नीचे, दाएं या बाएं) में दिखाई देता है, जिसे कोई भी साफ-साफ देख सकता है और एडिट करके हटा सकता है।

लेकिन SynthID Watermark इससे बिल्कुल अलग है। यह File के Pixels या Sound Signals के भीतर ही छुपा होता है, जिसे न देखा जा सकता है और न ही आसानी से हटाया जा सकता है।

​

3. AI Content की पहचान कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

किसी भी Audio, Video या Photo की जाँच करने के लिए कि वह AI से बनी है या असली है, आप निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

​

तरीका 1: Gemini AI के ज़रिए पहचान करें

​STEP 1
अपने Browser में gemini.google.com वेबसाइट खोलें।
​STEP 2
Gemini Chat में उस Image, Video या Audio File को Upload करें और लिखें: "क्या यह AI द्वारा बना है?"
​STEP 3
अगर वह Media File Google AI या उसके Partners जैसे OpenAI, NVIDIA, Kakao, या Apple Intelligence द्वारा बनाई गई होगी, तो Gemini Watermark डिटेक्ट करके बता देगा कि यह AI से बना है या नहीं।
​
Note: अगर फाइल SynthID समर्थित AI टूल्स से नहीं बनी होगी, तो Gemini ऐसा मैसेज दिखा सकता है: "इस इमेज में Google AI के SynthID का कोई Watermark नहीं मिला है, जिसका मतलब है कि यह Google AI द्वारा नहीं बनाई गई है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि इसे किसी अन्य AI Tool से बनाया गया है या नहीं।"
​

तरीका 2: SynthID Official Detector से जाँच करें

​STEP 1
synthid.com की Official Website ओपन करें।
​STEP 2
अपने Google Account, OpenAI (ChatGPT) या Apple Account से Login करें।
​STEP 3
सफलतापूर्वक Login होने के बाद जिस File की जाँच करना चाहते हैं, उसे Upload करें।
​STEP 4
File Upload होते ही Detection प्रोसेस पूरा होने दें। कुछ ही सेकंड में Result आपके सामने आ जाएगा।
​

4. C2PA (Content Credentials) क्या है?

जो AI Tools SynthID का उपयोग नहीं करते, हो सकता है कि वे C2PA (Coalition for Content Provenance and Authenticity) का इस्तेमाल करते हों। उदाहरण के लिए, Microsoft Copilot C2PA तकनीक का उपयोग करता है।

C2PA क्या है? इसमें Media Files के Metadata में एक Code जोड़ा जाता है जिसे Digital Signature भी कहते हैं। इसे आप किसी भी ऑनलाइन C2PA Checker / Detector Tool से आसानी से चेक कर सकते हैं।

​

5. AI Detection से जुड़ी ध्यान देने योग्य बातें

  • 1. सीमित पहचान: अगर Gemini या Google Search में किसी Media File की पुष्टि नहीं होती, तो यह न समझें कि वह AI से नहीं बनी है। हो सकता है उसे किसी ऐसे AI Tool से बनाया गया हो जो SynthID का इस्तेमाल न करता हो।
  • 2. Local / Open Source AI Tools: जो Images या Media Files किसी Local या Open Source AI Tools द्वारा बनाई जाती हैं, उनका पता SynthID से नहीं लगाया जा सकता।
  • 3. अन्य तरीके: Open Source Tools से बनाई गई सामग्री की पहचान Pixel Detector Tools के ज़रिए या Image में चेहरे, उंगलियों और हाथों की अप्राकृतिक बनावट (Deformities) पर गौर करके की जा सकती है।
​

Comments