Skip to main content

What Is T9 Search And How It Works? फोन के डायलपैड अल्फाबेट्स का क्या उपयोग होता है? 1 Number Button Symbol क्या है?

अपने पुराने दिन को याद कीजिए; जब एक कीपैड फोन चलाते थे; कहीं कॉल करना हो तो कीपैड से नंबर डायल करना; कोई नंबर सेव करने के लिए कीपैड से नाम टाइप करना; नंबर टाइप करना; फिर OK बटन दबाकर सेव करना।

कोई नंबर ढूँढना हो; contact list खोलना; कीपैड से ही नंबर अथवा नाम टाइप करके ढूंढना; कॉल करना इत्यादि। क्या आपने गौर किया है? आज-कल के स्मार्टफोन में भी, कॉलिंग के लिए ठीक वैसा ही एक कीपैड देखने को मिलता है। 2 नंबर के बटन में 'abc', 3 में 'def', 4 में 'ghi', 5 में 'jkl', 6 में 'mno', 7 में 'pqrs', 8 में 'tuv', 9 में 'wxyz', 0 में + का और एक # (hash), * (asterisk) का।

स्मार्टफोन के डायल नंबर कीपैड पर नंबर (1234567890) दिया होता है वो तो ठीक है लेकिन उसके साथ abcd Alphabets क्यों होते हैं, इसपर कभी ध्यान दिया है? ये Alphabets क्यों होते हैं? स्मार्टफोन के Phone Keypad में Alphabets का क्या काम होता है? इसको यहाँ विस्तार से जानेंगे।

1. Keypad के 1 नंबर बटन में symbol क्या है

1 में जो, दो जीरो और बीच में एक लाइन जुड़ी होती है, वो वॉयसमेल (voicemail) का चिन्ह (symbol) है जिसे 'tape reel icon' भी कहा जाता है। दो जीरो की तरह, बीच में एक लाइन से जुड़ा हुआ, दरअसल वो एक 'पुराने कैसेट रील' को दर्शाता है, जिसमें गाने, आवाजें रिकार्ड की जाती थीं।

2. Voicemail क्या है

मान लीजिए आपका फोन किसी कारणवश बंद है। अब कोई आपको कॉल कर रहा है। फोन बंद होने के कारण, कॉल नहीं आ रही और जो कॉल कर रहा उसको 'बंद' का मैसेज सुनाई दे रहा है।

फोन में Voicemail Service चालू रहेगी और आप एक Voicemail messages, फोन में सेट किए होंगे, तो कॉल करने वाले को वो मैसेज सुनाई देगा और साथ में उसको एक 'beep' के बाद संदेश रिकार्ड करने को कहा जाएगा।

जब कॉल करने वाला संदेश रिकॉर्ड कर देता है और कभी भी आप अपने फोन को चालू करेंगे, एक सूचना (Notification) के जरिए वो वॉयस संदेश (voice message) आपको मिलेगा। आप उसे सुन सकते हैं कि कॉल करने वाला क्यूँ कॉल कर रहा था और क्या कहना चाहता था?

Note: Voicemail service भारत में पूरी तरह से बंद नहीं है, कुछ sim operators सुविधा देते हैं तो कुछ नहीं। voicemail service से और इसके activation से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अपने Sim, टेलीकॉम customer care से बात करें।

3. Numeric Keypad में Alphabets (abc) क्यों होते हैं

Numeric simple 1234567890 Keypad जो पहले छोटे सादे Keypad phones में होते थे; उसे ही अबके स्मार्टफोन में भी दिया होता है। Keypad mobile phone में numbers के साथ Alphabets भी होते हैं जो messages टाइप करने, contact लिस्ट से नाम ढूंढने के लिए होते हैं।

स्मार्टफोन में भी Number Keypad के साथ Alphabets (abc), phone contact list से कोई specific नाम ढूंढने के लिए होता है। ये फीचर लगभग हर smartphone में देखने को मिलते है अगर फोन के सिस्टम में दिए keypad का इस्तेमाल होता हो। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होता। इसको T9 Search भी कहा जाता है।

T9 का Full Form "Text On 9 Keys" होता है।
Note: अगर ये फीचर (T9 Search) आपके फोन में काम नहीं कर रहा, तो हो सकता है आपके फोन में ये सुविधा काम ना करे; लेकिन ज्यादातर smartphones में ये फीचर होता है। एक बार चेक जरूर करें।

4. T9 Search Feature का उपयोग कैसे करें

T9 Search का उपयोग बेहद आसान है। जैसे आप keypad mobile phone में नाम Search करने के लिए Alphabets type करते थे वैसे ही टाइप करने होते हैं, बस थोड़ा सा तरीका और कुछ सीमाएँ हैं जिन्हें ध्यान में रखकर exact नाम खोज सकते हैं।

अपने smartphone के phone dialing keypad से किसी का नंबर खोजने के लिए, अगर save किया हुआ नंबर याद नहीं; लेकिन नाम याद है; dialing keypad से ही ऐसे ढूँढे —

STEP 1
उदाहरण के लिए मान लीजिए–
Contact list से 'Example' नाम ढूंढना है।
STEP 2
'Example' में 'E' किस नंबर के बटन में आएगा? 3 नंबर के बटन में 'E' आएगा।
वैसे ही– x, 9 में,
a, 2 में,
m, 6 में,
p, 7 में,
l, 5 में,
e, 3 में
STEP 3
अब आपको keypad mobile के जैसे 'E' के लिए 3 बटन को दो बार press नहीं करना है; बल्कि 3 बटन को एक ही बार press करना है, क्योंकि 'E', 3 में मौजूद है।
ऐसे ही, जो Alphabets हैं और जिस नंबर वाले बटन में है: उन बटन को एक ही बार press दबाते जाना है।
STEP 4
जैसे 3926753 बटन दबाते हैं, तो 'Example' Contact सर्च रिजल्ट में आ जाएगा।

एक और उदाहरण देखते हैं —

जैसे– 'Shyam Kumar' contact list में saved नाम, नंबर सर्च करना है।
S किस button में आएगा? 7 में; 7 को एक बार दबाना है।
वैसे ही, h 4 में, a 2 में, m 6 में
यानी 7426 दबाने पर 'Shyam Kumar' नाम का contact दिख जाएगा।

Note: सर्च करने के लिए केवल 'First Name' का ही नम्बर दबा सकते हैं। जब 'First name' का नम्बर दबा देंगे, तो पूरा पूरा नाम वैसे ही आ जाएगा। हो सकता है, किसी-किसी फोन में ये काम ना करे, और इसकी जगह फेवरेट लिस्ट हो, तो लिस्ट में नॉर्मल फोन के कीबोर्ड से सर्च करना पड़ सकता है।

Comments