A/B Testing Feature Youtube studio में वीडियो अपलोड करते समय अलग अलग Thumbnail, Title चुनने और बेहतर प्रदर्शन करने वाला ऑप्शन चुनने का मौका देता है। इस Feature से आपके द्वारा set किए हुए Thumbnails, title में से जो बेहतर परिणाम देता है, youtube पर बाद में वही show करता है। आगे जानेंगे कि AB Testing Feature क्या है और इसे कैसे सेट करें?
AB Testing क्या है?
A/B टेस्टिंग क्या है और ये कैसे काम करता है? आइए समझते हैं।
A/B Testing जिसे Split Testing भी कहा जाता है। एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी एक चीज़ के दो अलग-अलग वर्ज़न (Version A और Version B) की तुलना करके यह पता लगाया जाता है कि कौन-सा वर्ज़न ज़्यादा बेहतर काम कर रहा है।
यह कैसे काम करता है?
Version A यह आपका ओरिजिनल या पुराना वर्ज़न होता है।
Version B (Variation)
यह नया वर्ज़न होता है, जिसमें बदलाव शामिल होता है, जैसे रंग, टेक्स्ट, या डिज़ाइन।
ट्विभाजन (Split)
A/B का मतलब ही A को अलग भाग में और B को अलग। आपके यूज़र्स या दर्शकों को दो हिस्सों में बाँटकर आधे लोगों को 'A' और आधे लोगों को 'B' दिखाया जाता है।
परिणाम (Result)
जिस वर्ज़न पर दर्शकों का रिस्पॉन्स (क्लिक, व्यूज़ आदि) ज़्यादा मिलता है, वही Winner (विजेता) माना जाता है।
एक उदाहरण
मान लीजिए आपकी एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है और आप चाहते हैं कि लोग 'Buy Now' बटन पर ज़्यादा क्लिक करें:
Version A: बटन का रंग लाल है।
Version B: बटन का रंग हरा है।
आप A/B टेस्ट रन करते हैं। 1,000 यूज़र्स में से 500 को लाल बटन दिखता है और 500 को हरा। अगर लाल बटन वाले 500 में से 50 लोग क्लिक करते हैं और हरे बटन वाले 500 में से सिर्फ़ 20 लोग, तो Version A (लाल बटन) जीत जाता है और उसे स्थायी रूप से सेट कर दिया जाता है।
A/B Testing का इस्तेमाल कहाँ होता है?
यूट्यूब थंबनेल, टाइटल टेस्ट करने के लिए।
कितने thumbnails Add कर सकते हैं?
अधिकतम तीन thumbnails अपलोड किए जा सकते हैं। और कम से कम 2 अपलोड किए जा सकते हैं। जब A/B Testing Option चुनते हैं तो आपको 2 Thumbnails, Titles, दोनों (Title + Thumbnail), अपलोड करना/लिखना अनिवार्य हो जाता है।
अगर आप वैसे भी बिना A/B Testing के thumnail अपलोड नहीं करते हैं तो Studio आपके पूरे वीडियो के किसी भी हिस्से से कोई भी Thumbnail Automatically लगा सकता है।
Youtube Studio में A/B Testing कैसे करें?
सबसे पहले वीडियो को अपलोड पर लगा लें और जब तक वीडियो अपलोड होता रहेगा आप बाकी जानकारियों को Fill कर सकते हैं और साथ ही AB Testing भी।
Step by Step समझते हैं कि इस यूट्यूब के नए फीचर (Youtube New Feature) को कैसे सेट करें?
सबसे पहले तो आप अपने हिसाब से अपने वीडियो के लिए बढ़िया बढ़िया तीन thumbnails किसी photo Editor से बना लें और अलग अलग Thumbnail के लिए अलग अलग वीडियो Titles भी तैयार कर लें।
A/B Testing Option पर क्लिक करें, ये Title लिखने वाले Box के नीचे ही मिलेगा।
जब इसमें दो thumbnails or Title भरेंगे तभी "Test" बटन active होगा क्योंकि दो required हैं, तीसरा optional है जिसे छोड़ा जा सकता है।
जब सब कुछ सेट हो जाएगा तो आप youtube पर देखेंगे कि सभी thumbnails Titles आपस में competition करेंगे। कभी पहला Thumbnail दिखेगा तो कभी दूसरा, और performance पर निर्भर करेगा। जिस thumbnail का performance अच्छा होगा वो ही दिखेगा।



Comments
Post a Comment