Skip to main content

जीडीपी (GDP) क्या है और यह कैसे तय होती है? What is GDP?

हमें अक्सर हर जगह GDP के बारे में सुनते हैं, TV, अखबार, सोशल मीडिया आदि जगह कि इस साल GDP बढत इतने प्रतिशत रहा, इतनी गिरावट आई। आखिर ये GDP क्या है? What is GDP? इस साल GDP Growth Rate क्या रही? ये कैसे तय होता है? इसमें कौन-कौन सी चीजें जुड़ती हैं? और सबसे महत्वपूर्ण, इसका आपके और हमारे जैसे आम इंसान की जेब पर क्या असर पड़ता है?

हाल ही में सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की रियल GDP ग्रोथ रेट (Real GDP Growth Rate)  7.8% दर्ज की गई है, जो पिछले साल की इसी तिमाही (6.9%) से अधिक है।

यह वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 7% के अनुमान से बेहतर रही है, जिसका मुख्य श्रेय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (9.2% ग्रोथ) और सर्विस सेक्टर (10% ग्रोथ) के बेहतरीन प्रदर्शन को जाता है।

इसका क्या अर्थ है?: पिछले साल की इसी तिमाही (अप्रैल-जून) की तुलना में इस साल भारत में 7.8% अधिक मूल्य के सामान और सेवाएं बनीं तथा बिकीं।


आइए समझते हैं जीडीपी के बारे में। 


जीडीपी (GDP) क्या है? What is GDP?

GDP का Full Form यानी पूरा नाम"Gross Domestic Product" होता है। हिंदी में इसे 'सकल घरेलू उत्पाद' कहा जाता है।

('सकल' (Gross) का मतलब होता है— 'कुल' (Total) या बिना किसी कटौती के कुल योग।)

एक उउदाहरण से समझते हैं —

जैसे किसी छात्र का पूरे साल का प्रदर्शन जानने के लिए उसका 'रिपोर्ट कार्ड' देखा जाता है, ठीक उसी तरह जीडीपी किसी देश की आर्थिक सेहत का 'रिपोर्ट कार्ड' होता है।


परिभाषा:

एक निश्चित समय सीमा (आमतौर पर एक साल या तीन महीने/तिमाही) के भीतर, किसी देश की भौगोलिक सीमाओं के अंदर तैयार किए गए सभी अंतिम सामानों/उत्पादों (Goods) और सेवाओं (Services) का कुल बाजार मूल्य (Market Value) ही जीडीपी (Gross Domestic Product) कहलाता है।


परिभाषा के अनुसार,

देश की भौगोलिक सीमा (Domestic Boundary): सामान या सर्विस भारत की सीमा के अंदर उत्पादित/बनी होनी चाहिए। चाहे कंपनी भारतीय हो या विदेशी (जैसे सैमसंग या एप्पल), अगर कारखाना भारत में है तो उत्पादन भारत की जीडीपी में ही जुड़ेगा।

सामान (Goods): वे भौतिक वस्तुएं जिन्हें आप छू सकते हैं—जैसे स्मार्टफोन, कार, गेहूं, कपड़े, दवाइयां, टीवी आदि।

सेवाएं (Services): वे काम जो लोग दूसरों के लिए करते हैं—जैसे डॉक्टर का इलाज, नाई द्वारा बाल काटना, वकील की सलाह, बस/ट्रेन की यात्रा, रेस्टोरेंट में खाना परोसना, आईटी कंपनी का सॉफ्टवेयर आदि।


जीडीपी (GDP) में क्या शामिल होता है और क्या नहीं?

जीडीपी की गणना में यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन-सी राशि, जोड़ी जाती है और कौन-सी छोड़ी जाती है।


क्या शामिल होता है?

अंतिम उत्पाद (Final Goods): जीडीपी (GDP) में केवल अंतिम रूप से बिकने वाली वस्तु की कीमत जोड़ी जाती है, कच्चे माल की नहीं।

उदाहरण के लिए, 

मान लीजिए एक किसान ₹10 का गेहूं बेचता है। आटा मिल वाला उस गेहूं को पीसकर ₹20 में बेकरी वाले को देता है। बेकरी वाला उसका ब्रेड बनाकर ग्राहक को ₹40 में बेचता है।

यहाँ जीडीपी में सिर्फ ब्रेड की अंतिम कीमत ₹40 जोड़ी जाएगी। अगर हम गेहूं (₹10) + आटा (₹20) + ब्रेड (₹40) सबको जोड़ देंगे तो कुल कीमत ₹70 हो जाएगी, जो गलत होगी क्योंकि ब्रेड की कीमत ₹40 में गेहूं और आटे की कीमत पहले से शामिल है। इसे 'डबल काउंटिंग' से बचना कहते हैं।


क्या शामिल नहीं होता?

पुरानी वस्तुओं की बिक्री (Second-hand Goods): अगर आप अपनी 3 साल पुराना कोई सामान बेचते हैं, तो वह जीडीपी में नहीं जुड़ेगा क्योंकि जब वह नया बना था, तब उसकी कीमत पहले ही जीडीपी में जुड़ चुकी थी।

गैर-कानूनी या ब्लैक मार्केट लेन-देन: बिना रसीद या चोरी-छिपे किया गया कारोबार।

बिना वेतन वाला काम (Unpaid Work): जैसे घर में माता-पिता द्वारा परिवार के लिए किया जाने वाला काम या दोस्तों की मुफ्त मदद।


जीडीपी कैसे तय होती है? (How is GDP Calculated?)

जीडीपी की गणना करने के मुख्य रूप से तीन तरीके होते हैं—

1. उत्पादन विधि (Output Method) 

2. आय विधि (Income Method) और 

3. व्यय विधि (Expenditure Method)।

दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और व्यापक तरीका व्यय विधि (Expenditure Method) है। इसका सीधा नियम है, देश में जितना कुल खर्च हुआ है, उसे जोड़ लो।


जीडीपी का गणितीय सूत्र (Formula):

GDP = C + I + G + (X - M)

आइए इस सूत्र के 4 मुख्य घटकों को उदाहरणों से समझते हैं —

C =  निजी उपभोग/खपत (Consumption)

देश के आम नागरिक (आप और हम) अपनी दैनिक जरूरतों के लिए जो भी पैसा खर्च करते हैं।

उदाहरण: राशन खरीदना, नया मोबाइल लेना, कपड़े खरीदना, बिजली का बिल भरना, फिल्म देखना, डॉक्टर की फीस देना आदि। भारत की जीडीपी में इस हिस्से का योगदान सबसे बड़ा (लगभग 55-60%) होता है।

I = निवेश (Investment)

कंपनियों और व्यापारियों द्वारा अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किया जाने वाला खर्च।

उदाहरण: किसी कंपनी द्वारा नई फैक्ट्री लगाना, नई मशीनें खरीदना, नया ऑफिस बनाना या आम नागरिकों द्वारा नया मकान खरीदना।


G = सरकारी खर्च (Government Spending) 

सरकार देश के संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जो पैसा खर्च करती है।

उदाहरण: नए हाईवे, एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइन बनाना, सरकारी अस्पताल व स्कूल खोलना, रक्षा उपकरण (राफेल, टैंक आदि) खरीदना और सरकारी कर्मचारियों को वेतन देना।

X - M = शुद्ध निर्यात (Net Exports)

(निर्यात मतलब सामान (products) विदेशों में बेचना, आयात मतलब विदेश से सामान खरीदना) 

X (निर्यात/Export)— जो सामान और सेवाएं भारत ने दूसरे देशों को बेचीं।

M (आयात/Import)— जो सामान और सेवाएं भारत ने दूसरे देशों से खरीदीं।

शुद्ध निर्यात (Net Export)= (X - M): यदि हम विदेशों को ज्यादा सामान बेचते हैं और कम खरीदते हैं, तो यह आंकड़ा धनात्मक (+) में रहता है। यदि आयात ज्यादा है, तो यह ऋणात्मक (-) में रहता है।


नॉमिनल और रियल जीडीपी में क्या अंतर है? (Nominal And Real GDP)

जीडीपी को समझने के लिए महंगाई (Inflation) के असर को समझना बहुत जरूरी है। इसीलिए जीडीपी दो प्रकार से मापी जाती है:

नॉमिनल जीडीपी (Nominal GDP)

यह मौजूदा समय की बाजार कीमतों (Current Prices) के आधार पर निकाली जाती है। इसमें महंगाई को घटाया नहीं जाता।


उदाहरण: मान लीजिए एक देश में 2024 में केवल 10 पेन बने और प्रति पेन कीमत ₹10 थी, तो जीडीपी = ₹100।

2025 में भी केवल 10 पेन ही बने, लेकिन महंगाई के कारण पेन की कीमत ₹15 हो गई, तो नॉमिनल जीडीपी = ₹150।

यहाँ उत्पादन बिल्कुल नहीं बढ़ा, लेकिन सिर्फ महंगाई के कारण जीडीपी बढ़ी हुई दिखा रही है।

रियल जीडीपी (Real GDP)

यह किसी एक आधार वर्ष (Base Year) की स्थिर कीमतों के आधार पर निकाली जाती है। इसमें से महंगाई के असर को हटा दिया जाता है।

ऊपर वाले उदाहरण में, आधार वर्ष की कीमत ₹10 मानकर ही 2025 की गणना की जाएगी (10  पेन  × ₹10 = ₹100), जिससे पता चलता है कि वास्तविक उत्पादन में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

देश की असली आर्थिक वृद्धि जानने के लिए हमेशा 'रियल जीडीपी' को ही देखा जाता है।


जीडीपी ग्रोथ रेट (%) कैसे तय होती है? (GDP Growth Rate)

जब समाचारों में कहा जाता है कि "देश की जीडीपी ग्रोथ रेट इतने % रही", तो इसका मतलब होता है कि पिछले साल की तुलना में इस साल देश की कुल जीडीपी में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इसे निकालने के लिए निम्नलिखित गणितीय सूत्र का उपयोग किया जाता है—

GDP Growth Rate (%)= (वर्तमान वर्ष की GDP — पिछले वर्ष की GDP) 

घटाने के बाद पिछले वर्ष की GDP से भाग दे दें 

उसके बाद 100 से गुना कर दें 



​संख्यात्मक उदाहरण (Numerical Example):

आइए इसे एक बहुत ही सरल काल्पनिक उदाहरण से समझते हैं:

पिछले वर्ष की रियल जीडीपी (Year 1): 100 

वर्तमान वर्ष की रियल जीडीपी (Year 2): 107 

Step 1: जीडीपी में कितना बदलाव (बढ़ोतरी) आया?

जीडीपी में वृद्धि= वर्तमान वर्ष की GDP - पिछले वर्ष की GDP

107 - 100  = 7 


Step 2: प्रतिशत वृद्धि (Percentage Growth Rate) निकालना

घटाने के बाद जो उत्तर आया उसमें 100 से यानी पिछले वर्ष की GDP से भाग दें।

7/100 = 0.07

Step 3: अंतिम उत्तर प्रतिशत में

भाग देने के बाद प्रतिशत में बदलने के लिए 100 से गुना करें। 

0.07 × 100 = 7%

आपको अंतिम उत्तर 7% आएगा 

यानी GDP 7%


प्रतिव्यक्ति जीडीपी (GDP Per Capita) क्या है?

किसी देश की कुल जीडीपी देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि वहाँ का हर नागरिक कितना समृद्ध है। इसलिए GDP Per Capita देखा जाता है।

उदाहरण: भारत की कुल जीडीपी स्विट्जरलैंड से बहुत बड़ी है, लेकिन स्विट्जरलैंड की जनसंख्या बहुत कम होने के कारण वहाँ की 'प्रतिव्यक्ति जीडीपी' भारत से कई गुना अधिक है। इसका मतलब है कि औसतन वहाँ के नागरिक का जीवन स्तर अधिक समृद्ध है।

प्रति व्यक्ति GDP = कुल GDP / कुल जनसंख्या 


आम इंसान के जीवन पर GDP का क्या असर पड़ता है?


कई लोग सोचते हैं कि जीडीपी बड़े-बड़े उद्योगपतियों और नेताओं का विषय है, लेकिन इसका आपकी और हमारी जेब पर सीधा प्रभाव पड़ता है

रोजगार के अवसर (Jobs): जब जीडीपी ग्रोथ रेट 7%-8% की रफ्तार से बढ़ती है, तो इसका मतलब है कि फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ रहा है, सर्विस सेक्टर फैल रहा है। इसके लिए नई नौकरियों की जरूरत पड़ती है।

वेतन और इंक्रीमेंट (Salary Growth): मजबूत जीडीपी का मतलब है कि कंपनियों की बिक्री और मुनाफा बढ़ रहा है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने और बोनस मिलने की संभावना अधिक होती है।

व्यापार में बढ़ोतरी (Business Opportunities): जब देश की जीडीपी बढ़ती है, तो लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ती है। इससे छोटे-बड़े सभी दुकानदारों और कारोबारियों की बिक्री बढ़ती है।

मंदी का डर (Recession): अगर किसी देश की जीडीपी लगातार दो तिमाहियों (6 महीने) तक माइनस (गिरती) में रहती है, तो उसे 'मंदी' (Recession) कहा जाता है। मंदी आने पर कंपनियां छंटनी करने लगती हैं और नई नौकरियां मिलना बंद हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Bandwidth Kya Hai? What is Bandwidth

बैंडविड्थ क्या है? What is Bandwidth? In computing आपमे कभी ध्यान दिया है, जब घर में एक साथ कई लोग इंटरनेट/ब्राडबैंड का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।  कोई फिल्म देख रहा है, कोई Online Game खेल रहा है, और कोई वीडियो कॉल पर बात कर रहा है, तो अचानक इंटरनेट धीमा (slow) क्यों हो जाता है?  इस समस्या का सीधा सम्बंध Bandwidth (बैंडविड्थ) से है।  अक्सर लोग Bandwidth और internet speed को एक ही मान लेते हैं, लेकिन technically ये दोनों अलग हैं।  आइए समझते हैं कि बैंडविड्थ क्या है? यह कैसे काम करता है? और आपको कितने बैंडविड्थ की जरूरत है? बैंडविड्थ आसान भाषा में कहें तो, बैंडविड्थ किसी इंटरनेट कनेक्शन की डेटा ट्रांसफर करने की अधिकतम क्षमता (Capacity) है। यह मापता (measure) है कि एक निश्चित समय (आमतौर पर एक सेकंड) में एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक कितना डेटा भेजा जा सकता है। बैडविड्थ जितनी अधिक होगी, एक ही समय में उतना ही ज्यादा डेटा आपके डिवाइस तक पहुंच सकेगा। इसे मापने के लिए "bits per second" (bps) का उपयोग होता है। आजकल के ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इसे "Megabits per second" Mbps या ...

Khudra Mulya (Retail Price) Kya Hai? Khudra Mulya aur MRP mein Antar Samjhein

Khudra Mulya (Retail Price) Kya Hai? Hello Readers! Is post mein hum jaanenge ki khudra mulya (Retail Price) kya hota hai? Khudra shabd ka kya matlab hota hai aur ise aur kin naamon se jaante hain? Saath hi hum samjhenge ki ye mulya kaise tay hota hai aur Khudra Mulya aur MRP mein kya antar hai? Main aaj newspaper padh raha tha. Newspaper ya koi kitaab padhte samay aksar koi aisa shabd ya vaakya aa jaata hai jiska matlab humein nahi pata hota. Hum aksar use najarandaj (ignore) karke aage badh jaate hain, kyunki baaki shabdon ka matlab samajh aa raha hota hai. Aisa hi ek shabd mujhe mila — "Khudra Mulya", jise Hindi mein "फुटकर मूल्य" aur English mein "Retail Price" kehte hain. Pehle mujhe bhi iska gehra matlab nahi pata tha, isliye maine socha kyun na ispar ek detail post likhi jaye. 'Khudra' (खुदरा) Shabd Kahan Se Aaya? Khudra shabd darasal Faarsi (Persian) ke shabd 'Khurd' (खुर्द) se bana hai. Khurd ka matlab hota hai — chhota (Small). Aa...

जीमेल खाता कैस मिटाये? How To Delete Your Gmail Account? Easy Steps

How to Delete Your Google Account And Download Your Data? Google Mail मतलब Gmail delete कैसे करें? आइए कुछ असान चरण (Step) अपनाकर इसे जानते हैं।  लोगों का कोई भी कारण हो इसे डिलीट करने का, इसे आसानी से delete कर सकेंगे। अक्सर एक से अधिक खातों (accounts) की वजहों से इसे लोग delete करना चाहेंगे क्यूंकि उनको एक या दो ही खातों का उपयोग करना होता है।  Gmail से ही पूरा Android फोन चलता है, इसी में हमारा पूरा Data होता है। अगर कभी ऐसी नौबत आ जाये कि नहीं अब ये account डिलीट करना है तो सबसे पहले अपना पुराना Data डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपका सारा डाटा होता है।  तो हम ये Steps अपनाएंगे - Data Download के लिए:  1. पहले Chrome Browser open करें। और search area में सीधे ये URL खोलें। myaccount.google.com 2. ऊपर कोने में righ side profile icon पर क्लिक करें, यहाँ आपके सभी Gmail दिखेंगे। 3. जो भी Gmail (Google Account) Delete करना है उसपर click कर sign in हो जाये और नीचे scroll करते जाये, Data and Privacy option पर click करें।  4. पहले अपना Data Download कर सकते हैं ...