Skip to main content

Off, Youtube Auto Play Video In Feeds: यूट्यूब में ऑटोप्ले Video को कैसे बंद करें, Rotate Mode में Shorts Video कैसे चलाएँ?

क्या आपके भी YouTube Feed पर वीडियो Auto Play रहते हैं? YouTube खोलते ही वीडियो अपने आप (Automatically) चलने लगते हैं? Auto Play Video से Mobile Data Usage बढ़ जाता है; सामान्य से अधिक Data खर्च होता है; और फिर वीडियो देखने पर अतिरिक्त Data खर्च होता है। जब फोन को Portrait Mode से Landscape Mode, यानी rotate करते हैं, तो Normal Videos तो ठीक रहते हैं और Landscape Mode में ही चलते हैं; लेकिन Shorts Video को चलाने पर दोबारा फोन की Screen Portrait Mode में हो जाती है, क्योंकि Shorts Videos सिर्फ Portrait Mode में ही चलते हैं। क्या Shorts Videos को भी Landscape Mode में चलाया जा सकता है?

इस पोस्ट में हम इन्हीं सेटिंग्स के बारे में चर्चा करेंगे, और कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग्स को जानेंगे जिससे YouTube और भी बेहतर तरीके से Perform करेगा। चलिए सेटिंग्स को Step-by-Step देखते हैं।

1. Auto Play Video (Playback in feeds) क्या है?

इस सेटिंग के चालू होने पर, video homepage यानी feed पर ही चलने लगते हैं। जब इस setting को off रखते हैं, तो feed पर videos के Thumbnails दिखाई देते हैं, और जब क्लिक करते हैं तब Video play होता है। Setting off रखने से feeds के सभी thumbnails पर ध्यान जाता है। यदि setting on रहेगा तो automatic playing video पर ही ध्यान जाएगा।

2. YouTube पर Auto Play Video कैसे बंद करें?

यानी Playback in feeds setting को off कैसे करें?

STEP 1
YouTube खोलें।
(यदि YouTube app updated नहीं है, तो पहले उसे फोन के app store/play store में जाकर update करें)
STEP 2
अपने profile icon पर click करें।
STEP 3
ऊपर कोने में right side Setting ⚙️ icon पर click करें।
STEP 4
'General' option चुनें और click करें।
STEP 5
'Playback in feeds' option select करें और click करें।
STEP 6
तीन options दिखेंगे – Always on, WiFi only, और off.
'Off' पर click करें।
STEP 7
YouTube app close करें।
STEP 8
दबारा YouTube खोलें। अब feeds पर video play नहीं होगा।

3. Rotate Mode में Short Video कैसे चलाएँ?

Rotate Shorts setting को on करने से, Device जब Rotate Mode में होगी, तो Short Videos Rotate Screen पर भी चलेंगे। Off रखने से Rotate screen पर shorts videos नहीं चलेंगे, बल्कि shorts video play करने पर screen automatic सीधा यानी Portrait mode में हो जाएगी।

Rotate Shorts Setting ऐसे on करें:

STEP 1
YouTube खोलें।
STEP 2
Profile icon पर click करें।
STEP 3
ऊपर right side कोने में setting icon ⚙️ पर click करें।
STEP 4
'General' option पर click करें।
STEP 5
'Rotate Shorts' option के एकदम किनारे के toggle बटन पर क्लिक कर उसे on करें।
STEP 6
Back कर YouTube Homepage पर आएँ।
STEP 7
Shorts videos, Phone screen को rotate mode में चलाएँ।

4. Rotate Mode में Playing Video का Description Box कैसे देखें?

जब फोन सीधा यानी Portrait Mode में होता है, तो YouTube पर चल रहे video का Description आसानी से देखा जा सकता है; video title के just नीचे view-like के right side '..more' पर क्लिक करके। लेकिन वहीं यदि फोन rotate mode में हो और वीडियो चल रहा हो, तो Description box देखने में थोड़ी दिक्कत होती है, क्योंकि वहाँ कोई more का विकल्प नहीं होता।

Video Description box ऐसे देखें:

STEP 1
Rotate mode में ही, चल रहे वीडियो पर एक बार क्लिक करें।
STEP 2
आपको ऊपर top पर Video का टाइटल दिख जाएगा।
STEP 3
उस Title पर एक बार क्लिक करें। Description Box right side में खुल जाएगा। Video भी चलता रहेगा।

Comments