क्या आपने भी देखा है? X (Twitter) पर लोगों द्वारा Post की जा रही जानकारी, जिसमें बताया जा रहा है कि X के Posts शेयर करने पर जो पोस्ट की शेयर लिंक generate होती है, उसके अंत में ?s=20, s=46, s=19 जैसे Parameters जुड़ते हैं जो डिवाइस की जानकारी हैं। जैसे—अगर s=20 है तो Desktop, s=19 है तो एंड्रॉयड, s=46 है तो iPhone Users।
users पोस्ट कर कह रहे हैं और लिख रहे हैं कि अगर लिंक शेयर करनी हो तो Parameters हटा कर, clean URL पोस्ट करें जिससे device की जानकारी गोपनीय रहे।
यहाँ हम इसी के बारे में जानेंगे। s Parameters क्या होते हैं, ये लिंक के अंत में क्यों लगते हैं? क्या सच में X posts की link share करने पर Device की जानकारी साझा होती है? जानेंगे पूरी सच्चाई।
Table of Contents
1. पैरामीटर्स (Parameters) क्या हैं?
Parameter लिंक में लगने वाले वे टैग्स होते हैं, जो लिंक की गतिविधियों को ट्रैक करते हैं—जैसे कितना शेयर हुआ, कितना क्लिक हुआ, किस डिवाइस टाइप से पोस्ट शेयर की गई इत्यादि। हम यहाँ X (Twitter) पोस्ट्स के लिंक पर लगने वाले पैरामीटर्स के बारे में जानेंगे।
X के पोस्ट्स लिंक में लगने वाले कुछ मुख्य पैरामीटर्स निम्न हैं:
- s=
- t=
- a=
2. s= पैरामीटर क्या है?
यह दो डिजिट का नंबर होता है जिससे पता चलता है कि Post शेयर में कौन सा डिवाइस, माध्यम इस्तेमाल, किया गया। जब आप कोई X Post शेयर बटन से शेयर करते हैं या शेयर लिंक को कॉपी करते हैं, तो X लिंक के अंत (End) में यह parameter लगा देता है।
जैसे:
https://x.com/username/status/1234567890?s=46
https://x.com/username/status/1234567890?a=YedhTeiHYehIeh?s=19
Copied Link: यदि लिंक कॉपी की गई और उसके अंत में जो 's' लगा है, उसका मतलब 'source' होता है; इसे source parameter भी कह सकते हैं। URL के अंत में 's' दिखे तो इससे पता चलता है कि यूजर ने किस डिवाइस टाइप (जैसे - Web, Android, iPhone आदि) से पोस्ट लिंक कॉपी की है:
- s=20: Desktop / Web से 'कॉपी लिंक'
- s=19: Android app से 'कॉपी लिंक'
- s=46: iPhone app से 'कॉपी लिंक'
- s=21: iOS old version से 'कॉपी लिंक'
- s=12: iOS share sheet से 'कॉपी लिंक'
अन्य Platforms पर Direct Share: यहाँ एक ट्विस्ट है। जब आप लिंक को कॉपी करने के बजाए डायरेक्ट किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ईमेल, मैसेज आदि पर शेयर करते हैं, तो s= पैरामीटर के अंक (Numbers) बदल जाते हैं और साथ में उनके अर्थ भी।
जैसे:
- WhatsApp (Android): s=08
- WhatsApp (iPhone): s=48
- Facebook (Android): s=04
- Facebook (iPhone): s=50
- Copy link (iPhone): s=46
- Copy link (Android): s=19
- Copy link (Web): s=20
- Gmail (iPhone): s=51
- Gmail (Android): s=03 या 02
3. ?t= पैरामीटर क्या है?
t= भी एक session/share token है। कई बार a= के साथ दिखता है, कई बार अकेला. अगर दिखे तो इसका मतलब token होता है, और एक ही पोस्ट को जितनी बार शेयर करेंगे या लिंक कॉपी करेंगे, उतनी बार यह टोकन बदल जाएगा। यह टोकन यह ट्रैक करने के लिए होता है कि पोस्ट कितनी बार शेयर हुई या क्लिक हुई। सीधे अर्थों में यह Analytics के लिए होता है।
4. a= पैरामीटर क्या है?
यह भी एक अकाउंट और session attribution token होता है। आप किसी पोस्ट को जितनी बार भी शेयर करते हैं, यह 'a' टोकन बदल जाता है। यानी यदि आपने एक बार किसी पोस्ट को शेयर किया या लिंक कॉपी किया तो उदाहरण के तौर पर a=GkaoieojfIHGed जैसा टोकन दिखेगा। यदि फिर उसी सेम पोस्ट को दोबारा शेयर करेंगे तो a=Peigoeu8e कुछ और अलग दिखेगा। पहली बार शेयर करने पर आपका पहला session और दूसरी बार शेयर करने पर दूसरा session—यानी यह एक session attribution है जो किसी specific account के पोस्ट को बार-बार शेयर करने पर एक unique token बना रहा है।
5. क्या यह नुकसानदेह है? (सच्चाई)
नहीं!
इससे कोई घबराने की बात नहीं होती। यह सिर्फ डिवाइस टाइप बताता है, कोई पर्सनल पहचान या निजी डेटा साझा नहीं करता।
- यह केवल Analytics के लिए इस्तेमाल होता है—जैसे कितने Web से, कितने iPhone से, या कितने Android से पोस्ट्स शेयर हुए हैं।
- ये पैरामीटर्स X (Twitter) पहले से लगाता आ रहा है, जिस पर यूजर्स अब ध्यान दे रहे हैं।
- बिना s और a पैरामीटर के भी पोस्ट शेयर कर सकते हैं। इनके हटने से पोस्ट लिंक पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
- parameter X के analytics के लिए होता है। इससे X को पता चलता है कि लोग किस device और किस तरीके से posts share कर रहे हैं।
Clean URL कुछ ऐसा दिखेगा:
https://x.com/username/status/1234567890
नोट: केवल Share Link में जुड़े s= parameter से device type उन्हीं के दिखेंगे जिन्होंने किसी पोस्ट को Direct Social Media पर या Link Copy करके शेयर किया है। ये parameters सिर्फ उस व्यक्ति का device/share method बताते हैं जिसने लिंक को Copy या Share किया है। Post के original owner का device इनसे नहीं पता चलता।”
6. About this account Page से भी दिखता है डिवाइस टाइप
सिर्फ किसी पोस्ट के शेयर लिंक से ही नहीं, प्रोफाइल पर विजिट करके भी डिवाइस टाइप देखा जा सकता है कि कोई यूजर किस डिवाइस टाइप से जुड़ा है।
देखने के लिए:
- User Profile पर जाएँ।
- Join (Date) पर क्लिक करें।
- Connected via ऑप्शन में दिख जाएगा।
यदि कोई एंड्रॉइड डिवाइस से जुड़ा है तो 'Android', iPhone से तो 'App Store' (जो सामान्यतः iPhone का ऐप स्टोर होता है), और Desktop से तो 'Web' दिखाई देगा।
नोट: इस X Plateform के नए Feature से 'connected via' यानी किस माध्यम से कोई X user, X पर connect है, X Plateform का उपयोग कर रहा, वो दिखेगा। लेकिन इससे भी सटीक स्पष्टता नहीं है, क्योंकि कोई user अगर Android डिवाइस के App से Login है और साथ में Web पर भी, तो 'connected via' Android ही दिख सकता है। यह सिर्फ जानकारी के लिए है।

Comments
Post a Comment