Skip to main content

X/Twitter पर दिखने वाले अजीब बिगड़ा हुआ टेक्स्ट क्या है? What Is Zalgo Text In Hindi?

अगर आप X (Formerly Twitter) user हैं, तो आपके भी Feed पर Glitch जैसा दिखने वाला Text जरूर देखा होगा। कभी-कभी users को लगता है कि फोन की स्क्रीन खराब हो गई है; फोन hang हो गया है; या फोन में कोई ख़राबी आ गई है; लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल यह Zalgo Text का कमाल है। इसको glitchy text, cursed text भी कहते हैं।

यह text दिखने में अजीब होता है। यह text ऊर्ध्वाधर (Vertically), ढेर सारे symbols से ढके होते हैं, जो screen पर ऊपर और नीचे फैल जाते हैं। कोई user अगर zolgo text पोस्ट करेगा, तो उसके पोस्ट एरिया के साथ-साथ, दूसरे users के भी posts में दिखने लगता है; यदि text में चिह्नों की संख्या अधिक हो।

इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे कि यह Zolgo Text या Glitchy Text क्या है, Glitchy Text कैसे काम करता है, इसके पीछे का कारण क्या है, Zolgo Text को कैसे लिख सकते हैं या नहीं, इसे कहाँ-कहाँ लिख सकते हैं और कहाँ नहीं?

1. Zalgo Text क्या है?

Zalgo text एक glitchy type का text है, जो किसी अक्षर के ऊपर और नीचे, एक के ऊपर एक 'Combining Diacritical Mark' के लगने/चिपकने से बनते हैं। ये मार्क जब एक के ऊपर एक चिपकते जाते हैं, तो ये ऊपर-नीचे फैलते जाते हैं; जिससे स्क्रीन खराब/अजीब दिखने लगती है। ये Marks, text को छुपा देते हैं जिससे सॉफ्टवेयर्स को Read करने में दिक्कत होती है या read ही नहीं कर पाते। users को भी इसके बीच लिखे text साफ-साफ नहीं दिखाई देते हैं।

Zalgo नाम एक काल्पनिक डरावने, शापित (Cursed) जीव के नाम पर पड़ा है। यह नाम 2004 में 'Dave Kelly' नाम के व्यक्ति द्वारा बनाए गए एक इंटरनेट मीम से आया है। जब Combining Mark का उपयोग कर ऐसे टेक्स्ट बनने लगे, तो इस टेक्स्ट के डरावने लुक की वजह से इस टेक्स्ट का नाम 'Zalgo Text' के नाम पर रखा गया।

2. Combining Diacritical Marks क्या होते हैं?

भाषाओं की लिपियों, जैसे – देवनागरी (क ख ग घ), Latin (A B C D) इत्यादि के साथ चिह्नों, मात्राओं, उच्चारण के चिह्नों आदि का प्रयोग किया जाता है, जिसे Unicode में Combining Characters (संयोजित अक्षर) कहा जाता है।

Unicode में Characters अपनी एक जगह घेरते हैं, जैसे – मैंने 'a' Character लिखा; तो 'a' अपनी जगह पर है। लेकिन Combining Characters कोई जगह नहीं घेरते हैं। ये Main Characters, जैसे – 'a' के ऊपर (á), नीचे, बीच में लगते जाते हैं।

उदाहरण के लिए —
हिन्दी के एक अक्षर 'क' को देखते हैं। 'क' लिखने के बाद, इसमें यदि 'आ' की मात्रा लगाएं तो यह 'का' हो जाता है। 'क' में चिपक कर 'का' बन जाता है।

Latin में यदि अक्षर 'a' को देखें, तो इसमें Combining Grave Accent (U+0300) Unicode जोड़ें, तो यह à बन जाएगा। 'a' के ऊपर एक चिह्न लग जाएगा।
(a के ऊपर जो चिह्न लगा है ऐसे चिह्नों का प्रयोग विभिन्न भाषाओं में किया जाता है। ऐसे चिह्नों को स्वर के रूप में अथवा किसी अक्षर पर कितना बल देकर उच्चारित करना है; इसके लिए प्रयोग किया जाता है।)

Unicode में ऐसे Marks के 'Blocks' होते हैं, इन्हीं Unicode का उपयोग करके Glitchy Text बनाए जाते हैं। कुछ मुख्य Blocks हैं, जैसे —

  • Combining Diacritical Marks – U+0300 से U+036F
  • Combining Diacritical Marks Extended – U+1AB0 से U+1AFF
  • Combining Diacritical Marks Supplement – U+1DC0 से U+1DFF

इनमें से ज़्यादातर Combining Diacritical Mark U+0300 से U+036F का ही प्रयोग होता है Zalgo / Glitchy Text में।

3. Unicode क्या है?

हम जो Computer, Mobile का उपयोग करते हैं, उसमें जो text, Emoji इत्यादि होते हैं वो सिर्फ हमें स्क्रीन पर ही एक text, emoji के रूप में दिखती है। Computer, Phone के अंदर से यह सिर्फ संख्याएं होती हैं। दरअसल Computer, Smartphone अंदर से केवल नंबर (0 और 1) ही समझते हैं। Unicode दुनिया के सभी text, लिपि, चिह्न, emoji इत्यादि को एक Unique Code (विशिष्ट पहचान) देता है, जिससे किसी भी उपकरण (Device) पर बिना त्रुटि के दिख सके।

क्या Unicode type करके text, symbols लिख सकते हैं?
हाँ भी और नहीं!

  • मोबाइल फोन में: जो हम फोन के keyboard से कोई अक्षर type करते हैं या कोई emoji, तो वह Backend में एक Unicode ही होता है। फोन में Directly Unicode से अक्षर, चिह्न नहीं लिख सकते।
  • कंप्यूटर में: keyboard पर Alt press करके Number Pad से Code type करने से Symbols, Characters टाइप हो सकते हैं, जैसे — Alt दबा कर Numpad से 0175 लिखने से ® का symbol बनेगा।

4. Glitchy Text या Zalgo Text कैसे बनता है?

हम phone के keyboard से सामान्य तौर पर केवल, किसी alphabet को long press करने पर सिर्फ ā ऐसा ही, अक्षर के ऊपर एक ही symbol/mark वाला Character type कर पाएँगे।

जैसे —
फोन के कीबोर्ड पर e को long press करते हैं तो ê é è ë ē जैसे Characters दिखते हैं, जिन्हें swipe करके बदल के type कर सकते हैं। लेकिन coding या online tools में Characters पर एक mark के बदले, ऐसे 10, 20, 50 Marks लगा सकते हैं। Output में एक Glitchy Text प्राप्त होता है।

Zalgo text बनाने के लिए Online Zalgo Text Generator Tools का प्रयोग करना पड़ेगा; जहाँ से Generated Glitchy Text सीधे कॉपी कर सकते हैं। ये Tools ⚙ Text के ऊपर, बीच में और नीचे, Combining Marks को एक के ऊपर एक करके, ढेरों Marks को चिपका देते हैं।

अगर आपको कोडिंग आती है, तो Python / JS जैसे codes का उपयोग करके इसे खुद ही बना सकते हैं।

5. Zalgo Text कहाँ दिखाई देता है और कहाँ नहीं?

Glitchy text को हर जगह प्रयोग नहीं किया जा सकता है। कुछ Platforms पर इसको paste कर सकते हैं, तो कुछ पर नहीं।

जहाँ दिखाई देता है:

  • X / Twitter पर: इस Social Media Platform पर Zalgo Text को पोस्ट में, कमेंट्स में Paste कर सकते हैं। यहाँ दिखाई देता है।
  • General Web Browsers: यदि कोई वेब पेज HTML / CSS का उपयोग कर रहा है, और कोई restrictions नहीं हैं, तो यह text उस वेब पेज पर दिखाई देगा।
  • Code Editors: यहाँ भी दिखेगा।
  • Notepad: यदि UTF-8 में saved है, तो Notepad में paste करने पर zalgo text दिखेगा।
  • Discord: Chats में, Names में, Server Names, Channel Headings में इसका प्रयोग बहुचर्चित है। लेकिन कई Servers इसके लिए Bots लगाए रहते हैं, जो delete करते रहते हैं।

जहाँ Zalgo Text नहीं दिखता:

  • Emails: Gmail इत्यादि जैसे ईमेल भेजने वाले Platforms इसे spam के रूप में filter कर देते हैं।
  • Bank, Government Portals: ऐसे portals जहाँ पर ऐसे Text block हो जाते हैं या invalid, Errors शो होता है।
  • WhatsApp, Facebook, Instagram: सुरक्षा की दृष्टि से और स्पैम को रोकने के लिए मजबूत Filters लगे होते हैं। ज्यादा Combining Marks / Zalgo Text लगाने पर, Platform Error दिखाएगा या सीधे Filters कर हटा देते हैं।

6. Zalgo Text को रोकने या ब्लॉक करने का कारण

  1. कोई user यदि ज़्यादा Marks वाला Zalgo Text, किसी Comment Section, Posts आदि में लगा देगा, तो बाकी के users के Comments, Post पर भी Zalgo Text फैल जाएगा, और पेज के view को खराब कर देगा। दूसरे users भी परेशान हो जाएंगे।
  2. Hackers कई बार फिशिंग लिंक्स (Links), words को Zalgo Text के ज़रिए छुपा देते हैं, और Security System उसे पकड़ न सके, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे texts को ब्लॉक कर दिया जाता है।
  3. Glitchy Text में अत्याधिक Combining Marks से Page Scrolling में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे screen hang हो जाती है, क्योंकि यह text ऊपर और नीचे पूरे page पर फैल जाता है, और scrolling के साथ बढ़ता जाता है।

Comments