Skip to main content

How to view and Delete Youtube watch history, Interactions history in Hindi

YouTube पर कोई वीडियो सर्च करना; कोई वीडियो देखना, ये Watch & Search History होती है। किसी वीडियो पर कमेन्ट करना; कोई वीडियो, कमेन्ट Like, Dislike करना; Live Video Streaming में Chat करना; इसे YouTube में Interaction Activity कहते हैं। आखिर ये Activity Save कहाँ होती है, कैसे देखें; इसे एक जगह से मैनेज कैसे करें?

हम जो भी YouTube या गूगल सर्च पर गतिविधियाँ करते हैं, वो गूगल अकाउंट में सुरक्षित सेव होती रहती हैं, जब तक कि डिलीट ना कर दिया जाए या सेटिंग ऑफ ना हो। हालाँकि गूगल का Feature, Automatically हर 3, 18 और 36 महीने में Activity Delete करने की सुविधा देता है, जब तक कि auto delete महीने का ऑप्शन चालू हो; अगर बंद रहेगा तो कोई भी Activity Automatically delete नहीं होगी।

YouTube search, watch, interaction का अलग और google search & web की Activity की history अलग-अलग सेव होती है, लेकिन Manage Google Account से ही होता है, क्योंकि Google Account से ही YouTube लॉगिन होता है और Google Account के My Activity में सब कुछ save होता है। Google के सभी उत्पादों की activity, Google Account के My Activity में ही save होती है, जब तक कि उत्पादों की गतिविधि सेटिंग चालू हो।

आइए एक-एक करके YouTube Search and Watch History, साथ में Interaction के बारे में जानते हैं।

1. YouTube Search & Watch History

Watch, Search History & Interactions देखने के लिए —

Web के लिए

STEP 1
myaccount.google.com पर जायें।
STEP 2
Data & Privacy पर क्लिक करें।
STEP 3
My Activity पर Click करें।
STEP 4
YouTube History पर क्लिक करें।

Mobile app के लिए

STEP 1
YouTube app open करें।
STEP 2
अपने Account Profile icon पर क्लिक करें।
STEP 3
ऊपर Right side setting (gear ⛮ icon) पर क्लिक करें।
STEP 4
'Manage all history' पर क्लिक करें।

ऊपर तीन ऑप्शन दिखेंगे, HISTORY, CONTROLS, INTERACTIONS

HISTORY

ये YouTube का वो Section है, जिसमें –

  1. देखे गए वीडियो: जितने भी वीडियो आप देखते हैं, उन सभी देखे हुए वीडियो की History दिखाई देती है। List में से वीडियो पर Click करके, वीडियो को दोबारा देखा जा सकता है। Detail पर क्लिक कर, कब और कितने बजे वीडियो देखा गया, सभी जानकारी दिखाई देती है।
  2. सर्च किए गए: कोई भी मनपसंद वीडियो देखने के लिए, Text type करके या voice search से वीडियो खोज कर देखते हैं। वीडियो खोजने के लिए जो Text type करते हैं, वो भी History Section में ही Save होता है।

Setting

Auto Delete: यह सेटिंग Watch History & Search History को अपने आप डिलीट करने की सुविधा देता है। इसको चालू करते समय, 3, 18 और 36 महीने में से कोई एक ऑप्शन चुन कर, YouTube history auto delete feature on कर सकते हैं। जब ये सेटिंग चालू रहेगी, तो चुने हुए निर्धारित समयावधि पर सभी देखे गए वीडियो और search keywords स्वतः ही डिलीट हो जाएंगे।
इस सेटिंग को off भी किया जा सकता है। off होने पर कुछ भी अपने आप डिलीट नहीं होगा। सभी watching history save होती रहेगी जो कभी भी देख सकते हैं।
  1. YouTube ads: Videos में दिखने वाले Ads, Click करे गए Ads की history भी दिखाई देती है। List में वो ads दिखेंगे जिनको आपने YouTube feeds पर, वीडियो में देखा होगा; जिन ads पर क्लिक हुआ होगा वो भी दिखेगा।
  2. कोई पोस्ट देखना: जब किसी चैनल के Community Post को देखते हैं, तो देखा गया पोस्ट History में Save होता है। Viewed के नाम से Post की Heading Link के साथ दिखेगा, जैसे — Viewed 'Post Title' नीचे चैनल का नाम दिखेगा।

2. YouTube History Delete कैसे करें?

यदि YouTube History को Delete करना चाहते हैं, तो ये Step अपनाएं —

STEP 1
इससे पहले ऊपर के बताये स्टेप्स फॉलो करके YouTube history page पर जायें।
STEP 2
Delete button पर क्लिक करें।
STEP 3
तीन विकल्प दिखेंगे, Delete today, Delete custom range, Delete all time
STEP 4
जिस भी ऑप्शन से Delete करना हो, उसपर क्लिक करें।
STEP 5

Delete today: क्लिक करते ही 'Today' की Watch, search history delete हो जाएगी।


Delete custom range: Click करते ही Date चुनने के लिए पेज खुलेगा, After में Date चुनें, Before में Date चुनें और नीचे Next button पर क्लिक करें। Delete button पर क्लिक करें।
(उदाहरण के लिए, दो तारीखों 01/01/2026 और 01/11/2026, जिसमें After 01/01/2026 तारीख होगी और 01/11/2026 Before।)


Delete all time: इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही, दूसरे पेज पर Delete बटन पर क्लिक करें।

Note: यदि YouTube watch & search history को एक-एक करके डिलीट करना हो, तो स्क्रोल करके, हर एक के ऊपर right side में बने Cross (X) पर क्लिक करके डिलीट कर सकते हैं।

3. CONTROLS

इसमें, —

  1. Turn On/off History Button: इस सेटिंग में YouTube history turn off का बटन देखने को मिलेगा। Off button पर क्लिक करके, YouTube history को Off कर सकते हैं। एक बार Off हो जाने के बाद, YouTube पर Search किए गए और देखे गए सभी वीडियोज, History में Save नहीं होंगे और ना ही दिखेंगे। इसे कभी भी दोबारा On कर सकते हैं। इसके On रखने से Watched Videos इंट्रेस्ट के आधार पर, और भी मनमुताबिक वीडियोज Recommendation में मिलते हैं।

Subsettings

  • Include the YouTube videos that you watch: ये YouTube history settings का Subsettings है। ये पहले से Tick ✅ दिखाई देगा।
    Tick है: यदि ये Tick है, और Turn on/off history button भी On है, तो History में Watched videos दिखेंगे।
    Tick नहीं है: यदि ये Untick है, और Turn on/off history button On है, तो Watched videos history में नहीं दिखेंगे।
    Note: यदि Turn on/off history button Off है, तो Subsettings नहीं दिखेंगी।
  • Include your searches on YouTube: जब आप कोई वीडियो देखने के लिए YouTube के Search box में लिखकर सर्च करते हैं, फिर दोबारा, जब कोई दूसरा वीडियो देखने के लिए Text keyword लिखकर सर्च करने जाने पर, पहले वाला सर्च Query नीचे दिखने लगती है। इसी का ये Subsettings है। इस Subsettings में यदि —
    Tick है: इसके टिक होने पर YouTube के Search box में Search किए text keywords, History में दिखेंगे, साथ में YouTube Search box के नीचे भी, Recent search में दिखेंगे।
    नहीं Tick है: इसके नहीं टिक होने पर, search किए Text keywords, YouTube history में और YouTube search box के नीचे (Recent में) नहीं दिखेगा।
  • Include YouTube voice and audio activity: इसके Tick होने पर, YouTube सर्च में दिए माइक का Use कर, कोई वीडियो बोलकर Voice के जरिए सर्च करने पर, सभी Voice Searches YouTube history में Save होती है।
    Google Search, Assistant, Gemini, YouTube Search etc. पर Voice Search करने पर, सभी Voices Google के My activities में Save होती है, जिसे कभी भी दोबारा सुना जा सकता है।

4. INTERACTIONS

YouTube History के इस भाग में, YouTube Videos, Posts, Comments etc. पर जो प्रतिक्रियाएँ देते हैं, वो Interactions में Save होता है। इसको अलग से मैनेज करना पड़ता है। YouTube watch & search history को Delete करने के बाद भी Interactions में प्रतिक्रियाएँ सुरक्षित रहती हैं, जिन्हें कभी भी देख सकते हैं, मैनेज कर सकते हैं। इसमें क्या-क्या Save रहता है —

Video Interactions में, —

  • Video likes and dislikes: YouTube के जितने भी Video को Like या Dislike करते हैं, वो सभी 'Video likes and dislikes' में Save होता है। इस ऑप्शन में जाकर कभी भी, Likes, dislikes को देख और Delete कर सकते हैं।
  • Comment likes and dislikes: किसी Videos, Shorts, Community posts पर जो Comment रहते हैं, उनको likes, dislikes करने पर सभी likes dislikes इस ऑप्शन में जाकर Save होते हैं। जिन्हें कभी भी देख, या Delete किया जा सकता है।
  • Comments and replies: User द्वारा YouTube videos, shorts, Community posts पर किए गए सभी Comments और replies इस विकल्प में Save रहते हैं। जिन्हें कभी भी देख, डिलीट कर सकते हैं।
  • Live chat messages: YouTube पर किसी Live, Premier Video पर Live chat किए गए सभी Chat Messages इस वाले ऑप्शन में सुरक्षित रहता है, जिसे कभी भी देख या एक-एक करके डिलीट किया जा सकता है।
  • Other video Interactions: Likes, Dislikes, Comments etc. के अलावा जो Video पर Other Activities होती हैं, वो इस वाले ऑप्शन में Save होते हैं। जैसे किसी Video पर Polls होते हैं जिनपर कोई प्रतिक्रियाएं देने पर, यहाँ Save होगा।
  • Hype: Video के Comment section को Swipe करने पर 'Hype' का ऑप्शन दिखाई देता है। किसी Video को Hype करने पर, Interactions के 'Hype' ऑप्शन में सभी Video hypes की लिस्ट Save होती है। जहाँ से देख या डिलीट किया जा सकता है।
  • Saved shorts: किसी Shorts video को Bookmark वाले icon 🔰 पर क्लिक करने पर Short video save हो जाता है, जिसे बाद में Saved shorts में जाकर देख या डिलीट कर सकते हैं।

5. Other YouTube Interactions

कुछ Important ऑप्शन जिसमें, —

  • Channel subscriptions: इसमें जितने भी Subscribed channels होंगे, उसकी List दिखेगी, जिसे देख या हटा सकते हैं। यहाँ हटाने का मतलब Unsubscribe है, क्योंकि एक बार यहाँ से Channel subscription activity को डिलीट कर देंगे, Subscribed Channels, Unsubscribe हो जाएगा।
  • Community posts: User जितने भी Community post पर Likes, dislikes किए और Polls पर Answer देते हैं, वो सभी 'Community posts' के अंदर Save होता रहता हैं।
  • Gift settings: इसमें, Live chat के दौरान User को जितने भी Channels द्वारा 'Gift membership' दिया गया होगा, User को Gift settings के अंदर लिस्ट दिख जाएगी। जिसे देख या हटा सकते हैं।
  • Sharing activity: YouTube पर कुछ भी (Video, Shorts, Community posts etc.) Share करने पर, उसकी activity 'Sharing activity' के अंदर Save होती रहती है।

Comments