इंटरनेट चलाते समय आने वाले सभी प्रकार के त्रुटियाँ (Errors) और उनके समाधान (Complete Information)
इंटरनेट चलाते समय कभी-कभी "404 Not Found" या "502 Bad Gateway" जैसे मैसेज जरूर शो होते होंगे। जब हम किसी वेबसाइट को खोलने का प्रयास करते हैं और वह नहीं खुलती, तो ब्राउज़र हमें एक 'Error Code' (त्रुटि) दिखाता है।
Internet पर दिखने वाले इन Error Numbers का मतलब क्या होता है? त्रुटि (Errors) क्यों आते हैं और इन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है? इस पोस्ट में हम इंटरनेट पर आने वाले सभी प्रकार के Errors को विस्तार से समझेंगे।
मुख्य रूप से इन Errors को HTTP Status Codes और Browser/Network Errors में बांटा जाता है।
Client-Side Errors (4xx series Codes)
ये एरर तब आते हैं जब आपके (यानी क्लाइंट/यूजर के) मोबाइल कंप्यूटर, ब्राउज़र या Internet Connection में कोई दिक्कत आती है, या आपने गलत URL टाइप किया होता है।
ये निम्न प्रकार के होते हैं-
(URL का फुल फॉर्म Uniform Resource Locator (यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) होता है। आसान शब्दों में कहें तो, URL इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट, वेब पेज, इमेज या वीडियो का 'Address' (पता) होता है।)
400 Bad Request:
यह तब आता है जब आप जो रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, उसे सर्वर समझ नहीं रहा है। इसका कारण गलत URL, धीमा/खराब इंटरनेट कनेक्शन या ब्राउज़र की कैश (Cache) में गड़बड़ी हो सकता है।
401 Unauthorized:
यह Error दिखाता है कि आप जिस पेज को देखना चाहते हैं, उसके लिए आपको लॉगिन (Login) करना होगा।
403 Forbidden:
इसका मतलब है कि भले ही आप लॉगिन (Log In) हों, फिर भी सर्वर (Server) आपको वह पेज देखने की अनुमति नहीं दे रहा है।
404 Not Found (सबसे प्रसिद्ध एरर):
यह इंटरनेट का सबसे प्रसिद्ध त्रुटि (Famous Error) है। इसका मतलब है कि आप जिस वेब पेज को खोज रहे हैं, देखना चाहते हैं, वह अब उस सर्वर पर मौजूद नहीं है, या तो पेज डिलीट कर दिया गया है या आपने URL की स्पेलिंग (spelling) गलत लिखी है।
408 Request Timeout:
जब आपका इंटरनेट बहुत धीमा होता है और सर्वर तक आपकी रिक्वेस्ट पहुँचने में तय समय से ज्यादा समय लग जाता है।
Server-Side Errors (5xx series Codes)
ये त्रुटियाँ (Errors) तब आते हैं जब आपकी ओर से सब कुछ (मोबाइल, कंप्युटर, ब्राउजर आदि) सही होता है, लेकिन जिस वेबसाइट को आप खोलना चाहते हैं, उसके सर्वर (Server) में कोई तकनीकी समस्या आ गई हो।
ये निम्न प्रकार के होते हैं-
500 Internal Server Error:
इसका मतलब है कि वेबसाइट के सर्वर में कोई आन्तरिक गड़बड़ी, जैसे Coding या Database में हो गई हो।
502 Bad Gateway:
जब इंटरनेट पर एक सर्वर दूसरे सर्वर से जानकारी (Information) मांगता है और दूसरा सर्वर उसे गलत जवाब Information देता है। यह अक्सर नेटवर्क ट्रैफिक (Network Traffic) ज्यादा होने पर होता है।
503 Service Unavailable:
वेबसाइट का सर्वर अभी काम नहीं कर रहा है मतलब मेंटेनेंस (Maintenance या क्रैश के कारण)।
Common Browser & Network Errors
कई बार समस्या वेबसाइट के सर्वर या URL में नहीं, बल्कि आपके इंटरनेट कनेक्शन या ब्राउज़र की सेटिंग में होती है।
ERR INTERNET DISCONNECTED: आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है।
ERR CONNECTION TIMED OUT: खराब इंटरनेट या वेबसाइट के डाउन होने का संकेत।
ERR NAME NOT RESOLVED (DNS Error): DNS सर्वर की खराबी से होता है।
ERR CONNECTION REFUSED: फायरवॉल (Firewall) या एंटीवायरस (Antivirus) द्वारा वेबसाइट को ब्लॉक करने के कारण।
ERR SSL PROTOCOL ERROR: वेबसाइट का SSL सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है या सुरक्षित नहीं है।
इन Errors को ठीक कैसे करें? (How to fix these errors?)
पेज को रिफ्रेश करें: कई बार सिर्फ `F5` या `Ctrl + R` दबाने से एरर ठीक हो जाते हैं। बार बार पेज को Refresh करें।
URL चेक करें: जाँच करें कि आपने वेबसाइट का नाम URL/Search Box में सही लिखा है।
Cache और Cookies क्लियर करें: ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर पुरानी कुकीज़ और Cache डिलीट करें।
अपना इंटरनेट कनेक्शन जाँचे: राउटर रिस्टार्ट करें।
Incognito Mode: प्राइवेट विंडो में खोलकर देखें।
DNS बदलें: Google DNS (8 .8 .8 .8) का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
इंटरनेट पर एरर्स आना एक आम समस्या है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। 4xx series के एरर्स में गलती अक्सर हमारी (क्लाइंट) की होती है, जबकि 5xx series के एरर्स वेबसाइट के सर्वर की आंतरिक खराबी दर्शाते हैं।
Comments
Post a Comment