गूगल अर्थ से पिछले सालों की सेटेलाइट मैप कैसे देखें? | How To View Historical Imagery In Google Earth
Google Map का हर कोई इस्तेमाल करता है, चाहे किसी को कहीं जाना हो, किसी को कोई पता पता करना हो, कोई जगह ढूंढना हो इत्यादि।
गूगल मैप के अलावा गूगल का ही एक app है, 'Google Earth'. हालांकि दोनों, Google Map और Google Earth, Satellite Imagery पर आधारित है, लेकिन दोनों में अन्तर है।
इसके अलावा, क्या आप जानते हैं कि आप Google Earth के जरिए पुरानी सैटेलाइट तस्वीरों (Historical Imagery) को भी देख सकते हैं और यह देख सकते हैं कि पिछले कई सालों में आपका शहर या कोई जगह कैसे बदली है।
आइए पहले दोनों में मुख्य अन्तर देख लेते हैं-
Google Map
1. नेविगेशन, रास्ता खोजना, लाइव ट्रैफिक देखना और स्थानीय व्यवसायों (Restaurants, Shops) को ढूंढना।
2. यह वेब ब्राउज़र, एंड्रॉइड और आईओएस ऐप पर आसानी से काम करता है।
3. इसमें 2D मैप मुख्य होता है, हालांकि कुछ शहरों में 3D बिल्डिंग्स दिखती हैं।
4. GPS Turn-by-Turn Navigation, ट्रैफिक अपडेट, स्ट्रीट व्यू, बिजनेस रिव्यू और लाइव शेयरिंग।
Google Earth
1. भौगोलिक अन्वेषण (Geographical Exploration), 3D में दुनिया देखना और अंतरिक्ष विज्ञान या भूगोल की पढ़ाई करना।
2. यह डेस्कटॉप (Google Earth Pro), मोबाइल ऐप और आधुनिक वेब ब्राउज़र (Google Earth Web) पर उपलब्ध है।
3. यह पूरी तरह से एक ग्लोब (Globe) है जिसे आप अंतरिक्ष से ज़ूम इन करके ज़मीन पर ला सकते हैं। इसमें 3D टेरेन और पहाड़ों की गहराई दिखती है।
4. हिस्टोरिकल इमेजरी (Historical Imagery), वॉयज़र स्टोरीज, माप (Measurement) टूल्स और फ्लाइट सिम्युलेटर।
In Short: यदि आपको कहीं रास्ता ढूंढना है या कैब बुक करनी है, तो Google Maps सबसे अच्छा है। लेकिन यदि आपको पूरी पृथ्वी को 3D में देखना है, अध्ययन करना है या किसी जगह का इतिहास देखना है, तो Google Earth का उपयोग किया जाता है।
आइए किसी जगह का Historical Imagery कैसे देखते? जानते हैं।
Google Earth पर Historical Imagery (पुराने नक्शे और तस्वीरें) कैसे देखें?
Android Phone के लिए-
सबसे पहले Play Store से Google Earth App Download कर Install करें और ओपन करें।
नीचे Explore Earth पर क्लिक कीजिए। और जिस जगह की Historical Imagery यानी पुरानी Satellite Imagery देखना चाहते हैं उस जगह को ऊपर Search Box में Search कर लीजिए।
ऊपर Right Side Corner में Square ⬜ Image पर Click कीजिए। और options में दिए Historical Imagery toggle को On कीजिए। On करते ही Directly Interface पर चले जायेंगे।
अब नीचे Right To Left swipe Yearly Wise करके Imagery देख सकते हैं।




Comments