Skip to main content

X (Twitter) पर पुराने या किसी खास तारीख के Post/Tweets को डायरेक्ट कैसे खोजें?

इंटरनेट की दुनिया में Microblogging Platform के रूप में पहचान बनाने वाला Twitter अब X बन चुका है। Elon Musk द्वारा इस प्लेटफॉर्म को खरीदने के बाद इसके नाम, लोगो और कई फीचर्स में ऐतिहासिक बदलाव किए गए। आज हम इसी प्लेटफॉर्म पर किसी पुराने या विशिष्ट तारीख के Tweet/Post को खोजने के सबसे आसान और असरदार तरीकों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

अक्टूबर 2022 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से बदलने का संकल्प लिया।

​नाम और लोगो को जुलाई 2023 में कंपनी ने अपनी पुरानी पहचान 'लारी द बर्ड' (चिड़िया का लोगो) को हटाकर अंग्रेजी के आधुनिक अक्षर 'X' से बदल दिया। डोमेन नाम भी twitter.com से बदलकर x.com कर दिया गया।

बदलाव चाहे जो भी हुए हों, लेकिन आज भी इस प्लेटफॉर्म पर अरबों पुराने ट्वीट्स (Old Tweets) और डेटा मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि आप किसी खास पुराने ट्वीट या तारीख के पोस्ट को सीधे कैसे ढूंढ सकते हैं। वो भी किसी Third-party Platform का इस्तेमाल किए बिना। 




​X/Twitter पर पुराने ट्वीट्स खोजने का तरीका

​जब आपको किसी खास तारीख, महीने या साल के ट्वीट खोजने हों, तो सामान्य सर्च बार कभी-कभी सही नतीजे नहीं देता। इसके लिए एक्स के एडवांस्ड सर्च ऑपरेटर्स (Advanced Search Operators) बहुत काम आते हैं। ये Advanced Search X App या x.com के desktop के Search Bar से ही आसानी से किया जा सकता है। 

1. Search Bar में कमांड लिखकर

आप सीधे X के सर्च बॉक्स (Search Box) में कुछ खास कोड या कमांड लिखकर पुराने ट्वीट्स ढूंढ सकते हैं।


एक निश्चित तारीख के बाद के Tweet/Post
एक निश्चित तारीख के बाद के Tweets को Search करने के लिए निम्नलिखित Command ईस्तेमाल करते हैं

from:username since:YYYY-MM-DD

इस कमांड में username की जगह X user का X/Twitter का username डालना है।
(Example- from:elonmusk since:2026-01-01)

इसके उपयोग से Elon Musk के 1 जनवरी 2026 के बाद के सभी पोस्ट दिखाई देंगे। 

Note- तारीख का formate हमेशा YYYY-MM-DD में ही होना चाहिए। पहले साल, फिर महीना, उसके बाद दिन।

एक निश्चित तारीख के पहले के Tweet/Post

एक निश्चित तारीख के पहले के Tweets को Search करने के लिए निम्नलिखित Command ईस्तेमाल करते हैं-

from:username until:2026-01-01

इस Command से 1 जनवरी 2026 से पहले के Tweets/ Posts दिखाई देंगे। 

• दो निश्चित तारीख के बीच के Tweet/Post

दो निश्चित तारीखों के बीच के Tweets को Search करने के लिए निम्नलिखित Command ईस्तेमाल करते हैं-

from:username since:YYYY-MM-DD until:YYYY-MM-DD 

(Example- from:elonmusk since:2026-01-01 until:2026-08-01)

इस Command से दो दिनाँक 1 जनवरी 2026 और 1 अगस्त 2026 के बीच के सभी Post दिखाई देंगे। 


निष्कर्ष

​भले ही Twitter अब X बन चुका है और इसके फीचर्स व एल्गोरिदम में लगातार बदलाव हो रहे हैं, लेकिन पुरानी यादों या ऐतिहासिक बयानों को खोजना अब भी बेहद आसान है यदि आपको सही कमांड्स या टूल्स की जानकारी हो। अगली बार जब आपको किसी पुराने ट्वीट की तलाश हो, तो ऊपर बताए गए since और until कमांड्स का इस्तेमाल जरूर करें।

Comments

Popular posts from this blog

Bandwidth Kya Hai? What is Bandwidth

बैंडविड्थ क्या है? What is Bandwidth? In computing आपमे कभी ध्यान दिया है, जब घर में एक साथ कई लोग इंटरनेट/ब्राडबैंड का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।  कोई फिल्म देख रहा है, कोई Online Game खेल रहा है, और कोई वीडियो कॉल पर बात कर रहा है, तो अचानक इंटरनेट धीमा (slow) क्यों हो जाता है?  इस समस्या का सीधा सम्बंध Bandwidth (बैंडविड्थ) से है।  अक्सर लोग Bandwidth और internet speed को एक ही मान लेते हैं, लेकिन technically ये दोनों अलग हैं।  आइए समझते हैं कि बैंडविड्थ क्या है? यह कैसे काम करता है? और आपको कितने बैंडविड्थ की जरूरत है? बैंडविड्थ आसान भाषा में कहें तो, बैंडविड्थ किसी इंटरनेट कनेक्शन की डेटा ट्रांसफर करने की अधिकतम क्षमता (Capacity) है। यह मापता (measure) है कि एक निश्चित समय (आमतौर पर एक सेकंड) में एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक कितना डेटा भेजा जा सकता है। बैडविड्थ जितनी अधिक होगी, एक ही समय में उतना ही ज्यादा डेटा आपके डिवाइस तक पहुंच सकेगा। इसे मापने के लिए "bits per second" (bps) का उपयोग होता है। आजकल के ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इसे "Megabits per second" Mbps या ...

Khudra Mulya (Retail Price) Kya Hai? Khudra Mulya aur MRP mein Antar Samjhein

Khudra Mulya (Retail Price) Kya Hai? Hello Readers! Is post mein hum jaanenge ki khudra mulya (Retail Price) kya hota hai? Khudra shabd ka kya matlab hota hai aur ise aur kin naamon se jaante hain? Saath hi hum samjhenge ki ye mulya kaise tay hota hai aur Khudra Mulya aur MRP mein kya antar hai? Main aaj newspaper padh raha tha. Newspaper ya koi kitaab padhte samay aksar koi aisa shabd ya vaakya aa jaata hai jiska matlab humein nahi pata hota. Hum aksar use najarandaj (ignore) karke aage badh jaate hain, kyunki baaki shabdon ka matlab samajh aa raha hota hai. Aisa hi ek shabd mujhe mila — "Khudra Mulya", jise Hindi mein "फुटकर मूल्य" aur English mein "Retail Price" kehte hain. Pehle mujhe bhi iska gehra matlab nahi pata tha, isliye maine socha kyun na ispar ek detail post likhi jaye. 'Khudra' (खुदरा) Shabd Kahan Se Aaya? Khudra shabd darasal Faarsi (Persian) ke shabd 'Khurd' (खुर्द) se bana hai. Khurd ka matlab hota hai — chhota (Small). Aa...

जीमेल खाता कैस मिटाये? How To Delete Your Gmail Account? Easy Steps

How to Delete Your Google Account And Download Your Data? Google Mail मतलब Gmail delete कैसे करें? आइए कुछ असान चरण (Step) अपनाकर इसे जानते हैं।  लोगों का कोई भी कारण हो इसे डिलीट करने का, इसे आसानी से delete कर सकेंगे। अक्सर एक से अधिक खातों (accounts) की वजहों से इसे लोग delete करना चाहेंगे क्यूंकि उनको एक या दो ही खातों का उपयोग करना होता है।  Gmail से ही पूरा Android फोन चलता है, इसी में हमारा पूरा Data होता है। अगर कभी ऐसी नौबत आ जाये कि नहीं अब ये account डिलीट करना है तो सबसे पहले अपना पुराना Data डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपका सारा डाटा होता है।  तो हम ये Steps अपनाएंगे - Data Download के लिए:  1. पहले Chrome Browser open करें। और search area में सीधे ये URL खोलें। myaccount.google.com 2. ऊपर कोने में righ side profile icon पर क्लिक करें, यहाँ आपके सभी Gmail दिखेंगे। 3. जो भी Gmail (Google Account) Delete करना है उसपर click कर sign in हो जाये और नीचे scroll करते जाये, Data and Privacy option पर click करें।  4. पहले अपना Data Download कर सकते हैं ...