आज के डिजिटल दुनिया में ईमेल के ज़रिए Documents, Photo, Pdf या अन्य फ़ाइलें भेजना हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑफिस का काम हो, कॉलेज का प्रोजेक्ट हो या फिर किसी दोस्त को फोटो भेजनी हो। Gmail से photo pfd कैसे भेजे, इसका सबसे आसान और सुरक्षित माध्यम है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि Gmail में Attachment कैसे भेजें, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए ही है। इस लेख में हम Step by Step Process, How to send files- pdf, photos, documents और कुछ ज़रूरी टिप्स, बातें समझेंगे।
1. अपने फोन में Gmail App खोले
अपने smartphone में gmail application को open करें और नीचे Right 👉 side [🖍 Compose] बटन पर click करें।
2. Attachment 📎 icon
ऊपर right 👉 side Attachment icon पर क्लिक करें
Attachment icon पर क्लिक करते ही उसी जगह एज लिस्ट open होगी जिसमें Photos, Camera, Files, Drive options होगा। Photos option select करके आप अपनी photos gallery से Photos भेज सकते हैं।
Camera option से आप direct चालू Camera से photo खींचकर भेज सकते हैं।
Files option से phone के File manager में जाकर कोई भी फाइल भेज सकते हैं।
Drive option से आप direct अपने Google Drive से Files Send कर सकते हैं।
3. अपनी File भेजें
अपनी File Select करने के बाद जिसको Files/Attachment 📎 भेजनी है, उसका Gmail Id, To वाले खाने (Box) में Enter करें।
Subject में अपनी File का Title/ file नाम या आप जिस विषय पर email भेज रहे हैं उसका subject/title लिख सकते हैं। खाली छोड़कर भेजेंगे, तब भी चला जाएगा लेकिन receiver को ये पता नहीं चलेगा कि किस विषय/ Subject का email आया है।
Example-
To (प्राप्तकर्ता): यहाँ उस व्यक्ति की ईमेल आईडी डालें जिसे आप फ़ाइल भेजना चाहते हैं।
Subject (विषय): ईमेल का एक मुख्य विषय लिखें (जैसे: "Resume for Job Application")।
Compose email में अपनी File / Attachment के बारे में, अपना संदेश लिख सकते हैं जिससे प्राप्तकर्ता को स्पष्ट हो जाये।
सब कुछ Upload, Fill करने के बाद Send बटन पर क्लिक कर ईमेल भेज सकते हैं।
4. Automatic बाद में भेजें
अगर आप चाहते हैं कि मेरा Email/Message किसी Schedule समय पर अपने आप चला जाये तो नीचे दिए Step को follow करें।
Schedule send का मतलब, आपने अपनी File, Message etc लिखकर तैयार कर लिया है, बस इस तैयार ईमेल को किसी तय की गई तारीख दिन को स्वतः (Automatically) भेजना है, अर्थात अपनी चुनी गई तिथि दिन को ये Message/ email अपने आप प्राप्तकर्ता को प्राप्त हो जायेगा।
सबसे पहले अपना email लिखकर तैयार कर लें और उसी Compose page पर जो आपने ओपन किया है, में सबसे पहले ऊपर right side में three Dot पर क्लिक करें।
इसके बाद Schedule send option पर क्लिक करें।
Set की गई तारीख, समय पर ईमेल चला जाएगा।
मुख्य बातें और टिप्स (Important Gmail Attachment Rules)
फ़ाइल साइज़ लिमिट (25 MB Limit):
Gmail में आप एक बार में अधिकतम 25 MB तक की फ़ाइलें सीधे अटैच करके भेज सकते हैं।
25 MB से बड़ी फ़ाइलें कैसे भेजें?
यदि आपकी फ़ाइल 25 MB से बड़ी है (जैसे कोई HD वीडियो या बड़ा Pdf File) , तो Gmail स्वतः ही उसे Google Drive के ज़रिए लिंक बनाकर भेजता है। आप नीचे दिए गए Google Drive आइकॉन पर क्लिक करके भी बड़ी फ़ाइलें जोड़ सकते हैं।
सुरक्षित फ़ाइल फ़ॉर्मैट:
सुरक्षा कारणों से Gmail कुछ प्रकार की फ़ाइलों (जैसे .exe या निष्पादन योग्य प्रोग्राम) को ब्लॉक कर देता है ताकि वायरस न फैले। दस्तावेज़, फोटो (JPG, PNG), PDF, और ZIP फ़ाइलें आसानी से भेजी जा सकती हैं।








Comments