क्या आप जानते हैं कि Gmail सिर्फ़ ईमेल भेजने और प्राप्त करने का माध्यम नहीं रह गया है। Google ने Gmail को एक All in one Workspace बना दिया है, जिसमें अब Gmail Chat Feature भी उपलब्ध है।
अब आपको, दोस्तों या टीम मेंबर्स से बात करने के लिए WhatsApp या किसी अन्य मैसेजिंग ऐप (Messaging App) पर जाने की ज़रूरत नहीं है। आप सीधे अपने Gmail खाते से चैट, ग्रुप डिस्कशन (Spaces), फ़ाइल शेयरिंग और गूगल मीट कॉल कर सकते हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम समझेंगे कि Gmail Chat क्या है, इसके क्या-क्या फायदे हैं और इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कैसे इस्तेमाल करें।
Gmail Chat के फ़ायदे
तुरंत संदेश (Instant Messaging)
हर छोटी बात के लिए ईमेल ड्राफ़्ट करने और विषय (Subject) लिखने की ज़रूरत नहीं है। इसमें व्हाट्सएप (WhatsApp) के जैसे ही Gmail Real Time Chat कर सकते हैं।
एक ही स्थान पर सब कुछ
ईमेल पढ़ते, समय ही आप साइडबार से किसी भी व्यक्ति को मैसेज भेज सकते हैं। लेकिन ये जरूरी है कि जिससे chat करनी है उसके gmail पर भी gmail chat feature on रहना चाहिए। टैब बदलने या अलग ऐप खोलने का झंझट खत्म!
स्पेस (Spaces - ग्रुप चैट व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट)
'Spaces' की मदद से आप अपनी पूरी टीम या ग्रुप के लिए चैट रूम बना सकते हैं। इसमें फ़ाइलें शेयर करना, कार्य (Tasks) असाइन करना और अपडेट्स देना बेहद आसान है।
गूगल मीट इंटीग्रेशन (Google Meet Integration)
अगर चैट में बात अधूरी रह जाए, तो चैट विंडो के अंदर से ही एक क्लिक में ऑडियो या वीडियो कॉल (Google Meet) शुरू की जा सकती है।
स्मार्ट स्टेटस (Status and Do Not Disturb)
आप अपना ऑनलाइन स्टेटस (Active Status, Away, Do Not Disturb) सेट कर सकते हैं, ताकि लोग जान सकें कि आप उपलब्ध हैं या नहीं।
एआई और सर्च सपोर्ट (Gemini & Search Integration)
Gmail के शक्तिशाली सर्च इंजन की मदद से आप पुरानी चैट और शेयर की गई फ़ाइलों को सेकंडों में ढूँढ सकते हैं।











Comments
Post a Comment