Skip to main content

Resize photo, signature for online forms | Easy Tutorial In Hindi

अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) के लिए फॉर्म भरने जाते हैं, तो फॉर्म भरते समय फोटो और हस्ताक्षर अपलोड (Photo and Signature Upload) करना होता है। फोटो और हस्ताक्षर के लिए एक निर्धारित आकार और फॉर्मेट होता है जो हमें वेबसाइट पर दिए निर्देश (Instructions) के माध्यम से पता चलता है। 


अक्सर इसे पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photograph) भी कहा जाता है। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) से हमें सूचना पत्र (Notification) डाउनलोड कर लेना चाहिए और ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए, जिसमें फोटो और हस्ताक्षर की साइज (Photo Signature Size) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी होती है। 


इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि फोटो और हस्ताक्षर की साइज, फॉर्मेट, निर्देश (Instruction) में दिए साइज, फॉर्मेट के अनुसार कैसे करेंगे? जिससे फॉर्म भरते समय कोई दिक्कत ना आए। अक्सर हमसे फोटो, हस्ताक्षर की साइज सेंटीमीटर (Centimeter) में अपलोड करने के लिए मांगी जाती है।



फोटो और हस्ताक्षर की साइज (Photo & Signature Size)

जैसा निर्देश में दिया गया होता है वैसा ही होना चाहिए, नहीं तो अपलोड नहीं होगा, इसलिए निर्देश और सूचना (Notification) डाउनलोड कर जरूर पढ़ लेना चाहिए। 


जैसे उदाहरण के तौर पर, 

फोटो की साइज 3.5cm × 4.5cm यानी चौड़ाई 3.5 सेंटीमीटर और ऊँचाई 4.5 सेंटीमीटर (Width 3.5 Centimeter and Height 4.5 Centimeter) 

हस्ताक्षर की साइज 3cm × 1.5cm 

फोटो फाइल साइज 30 से 50 KB के बीच और हस्ताक्षर 10 से 20 KB के बीच 


Canva Photo Video Editor की मदद से फोटो & Signature Resize करना

Canva एक वीडियो फोटो एडिटर एप्लिकेशन है जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा सकता है।


इसकी मदद से फोटो बनाना, वीडियो बनाना एडिट करना, फेसबुक, इंस्टाग्राम पोस्ट, स्टोरी, पोस्टर बनाना, कोई डॉक्यूमेंट बनाना, वेबसाइट डिजाइन करना इत्यादि मुफ्त में कर सकते हैं, हालाँकि कुछ बेहतरीन सुविधाएँ उत्पाद पेड हैं तो उन्हें पैसे देकर प्रो मेंबरशिप भी ले सकते हैं। 


रिसाइज फोटो और हस्ताक्षर कैसे करें? (How To Resize Photo & Signature) 

अगर सीधा फोटो (Directly Photo) खींचकर, क्रॉप करके किसी वेबसाइट से रिसाइज करने के लिए अपलोड करेंगे तो परिणाम (Result) में छवि (Photo) कुछ फैली/खींची हुई (Stretched) या सिकुड़ने (Shrink) जैसा लगेगा। 


इससे बचने के लिए हम Canva photo video editor की मदद से पहले अपना इच्छित (Desirable) पिक्सेल आकार (Pixel Size) का एक ढांचा (Frame) तैयार करते हैं और फोटो को उस ढांचे (Frame) में व्यवस्थित (Fit) करते हैं, फिर सपोर्टेड फॉर्मेट जैसे, jpg, jpeg में डाउनलोड कर लेते हैं। 


अब यहाँ अगर छवि (Image) इच्छित फाइल फॉर्मेट, पिक्सेल (px), सेमी (centimeter) में डाउनलोड हो चुकी है और फाइल की साइज सपोर्ट साइज से बड़ा या छोटा है जैसे हमको कोई फोटो 30 से 50KB में चाहिये और फोटो 80 या 100 KB में डाउनलोड हुआ है, तो उसे ऑनलाइन किसी वेबसाइट के जरिए छोटा या बड़ा करेंगे।

आइए स्टेप बाय स्टेप समझते हैं। 


Step 1.

Open Canva App (Canva एप्लिकेशन खोलें) और एक खाता (Account) बनाए। आप Continue with Phone या Continue with Google में से कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट करके Sign Up कर सकते हैं।


Sign Up करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप Canva का उपयोग किस किस लिए करना चाहते हैं, आप Personal Projects ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। 



Step 2.

अगले पेज को आप Skip करें, Next करें, और Home Page पर आ जायें। पेज पर दिए Icons में से Custom Size सिलेक्ट करें। 



Step 3.

अगले पेज पर Unit में से cm select करें अगर फॉर्म आवेदन करने में जो निर्देश दिए गए हैं उसके अनुसार Unit सिलेक्ट करें। अक्सर px या cm unit में ही resize करना होता है, उदाहरण के लिए हम यहाँ cm लेते हैं।



Step 4.

Unit सिलेक्ट करने के बाद width और height डालें, जैसा निर्देश में दिया हो। उदाहरण के लिए width 3.5cm और height 4.5cm लेते हैं। सब कुछ भरने के बाद Create new design पर क्लिक करें। 


Step 5.

अगले पेज पर एक Templates का टैब खुलेगा जिसे नीचे खिसकाना है (Pull Down), नीचे खिसकाने के बाद आपका 3.5 × 4.5 का ढाँचे वाला डिजाइन पेज दिखेगा जिसपर बस आपको अपनी Crop की हुई फोटो अपलोड करना है और ढाँचे (Frame) में व्यस्थित (Fit) करना है।



Step 6.

नीचे Gallery वाले icon पर क्लिक करके अपने फोन की फोटो Gallery से फोटो सिलेक्ट करके Add Page पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही फोटो ढांचे (Frame) में दिखने लगेगा।




Step 7. 

अब फोटो को कोने और बीच से बड़ा करते जाये और Frame में जब तक में Fit ना हो जाए। 


Step 8.

अब ऊपर बने Up Arrow पर Download करने के लिए क्लिक करें और अगले पेज पर आयें। 



Step 9.

अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। 


Step 10.

फाइल फॉर्मेट सिलेक्ट करें, PNG से JPG सिलेक्ट करें। 


Step 11.

अंतिम चरण में नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फोटो डाउनलोड कर लें। 



फोटो की फाइल साइज कम करें (Resize Image In KB)

Canva से डाउनलोडेड फोटो की साइज अधिक हो सकती है, जैसे 3.5 × 4.5cm image की साइज 80 से 150 KB, और Signature की 50 से 80 या 100 KB।


इसको निर्देशों के अनुरूप इच्छित फाइल साइज में बदलने के लिए ऑनलाइन converter sites या Apps का सहारा लेना पड़ेगा। आप Google पर किसी अच्छे Resize Tool Website से File Size, Type बदल सकते हैं। 


नोट — फाइल साइज कम करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर धुंधले (Blur) न हों, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। Official Notification में दिए निर्देशों (Instructions) का पालन करें, और भलीभाँति पढ़कर ही फॉर्म भरना शुरू करें। 

Comments