Skip to main content

X ट्विटर पर किसी अन्य भाषा के पोस्ट्स, हिन्दी भाषा मे कैसे पढ़ें? ​How to Automatically Translate X Posts into Hindi

x posts automatic translation setting

क्या आप भी X (Twitter) चलाते हैं? पहले X को Twitter के नाम से जाना जाता था। अब भी लोगों की जुबान पर पुराना नाम Twitter ही रहता है। पहले Twitter पर कुछ लिखने को 'Tweet' कहा जाता था; अब 'Post' के नाम से जाना जाता है। क्या आपको सिर्फ हिन्दी ही आती है, अंग्रेजी कम आती है, या नहीं? X पर बहुत ऐसे Posts दिखते हैं, जो अंग्रेजी भाषा में होते हैं। जिन्हें अंग्रेजी भाषा कम आती है; पढ़ लेते हैं; समझ नहीं पाते, तो पोस्ट समझने के लिए, हिन्दी भाषा में अनुवाद (Translate) करना पड़ता है।

X App/Web में किसी भी भाषा का हिंदी अनुवाद में पोस्ट पढ़ने के लिए क्या करें? यहाँ हम जानेंगे कि कैसे X में भाषा का चयन करें, जिससे अंग्रेजी के सभी पोस्ट स्वतः (Automatically) ही हिन्दी में दिखें?

1. X की App Language क्या है?

App Language वो भाषा होती है जो किसी App के विकल्पों, और उसमें दिए निर्देशों (Instructions), सेटिंग्स की भाषा होती है। यदि App Language English होगी, तो App खोलते ही उसमें दिख रहे सभी विकल्पों की भाषा English होगी; यदि हिन्दी Set है तो App interface Hindi में दिखेगा।

2. X App Language कैसे सेट करें?

Web के लिए:

STEP 1
Phone के Browser में x.com खोलें, और Account से Login हो जाएँ।
STEP 2
यदि Profile का Sidebar दिख रहा है, तो 'Settings and privacy' पर Click करें। Sidebar नहीं दिख रहा तो profile icon पर Click करें और 'Settings and privacy' पर Click करें।
STEP 3
'Accessibility, display, and languages' पर Click करें।
STEP 4
'Languages' पर Click करें।
STEP 5
'App and post languages' पर Click करें।
STEP 6
'Hindi - हिन्दी' पर Tick करें, और Next करें। X Web का पूरा interface हिन्दी में दिखेगा।

App के लिए:

STEP 1
X app open करें; login करें।
STEP 2
Profile icon पर Click करें।
STEP 3
'Settings and privacy' पर Click करें।
STEP 4
'Accessibility, display, and languages' पर Click करें।
STEP 5
'Preferred language' पर Click करें।
STEP 6
'हिन्दी (भारत)' खोजें और उसपर पर Click करें। अब X ऐप का interface language hindi में दिखेगा।

3. English या किसी अन्य भाषा के पोस्ट हिन्दी में स्वतः कैसे देखें?

X/Twitter feed पर हिन्दी के अलावा अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में भी पोस्ट दिखते हैं। दूसरी भाषाओं के पोस्ट की जानकारी के अभाव में लोग posts को नहीं समझ पाते। ऐसे में हमें translation का use करना पड़ता है। ये स्टेप्स अपना कर X feeds पर ही किसी भी भाषा के पोस्ट को हिन्दी में पढ़ सकते हैं। पोस्ट्स अपने आप अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद होकर Feeds पर दिखेंगी। (ये setting, Web और App दोनों में एक समान हैं।)

STEP 1
हिन्दी में posts का अनुवाद के लिए ऊपर बताए स्टेप्स के अनुसार App language हिन्दी सेट कर लें।
STEP 2
X App या Web पर अपने Account से login करें।
STEP 3
X Feeds पर किसी भी English post या मनचाहे भाषा के पोस्ट्स पर Click करके पोस्ट को खोलें।
STEP 4
जिस भी user का वो पोस्ट है, उसके profile icon के नीचे ही 'अनुवाद करें' का विकल्प दिखाई देगा; उसपर Click करें।
STEP 5
'अनुवाद करें' पर Click करने के बाद, पोस्ट हिन्दी में Translate होकर दिखने लगेगी।
STEP 6
'अनुवाद करें' के स्थान पर 'अंग्रेजी से अनुवादित ओरिजिनल दिखाएं' option दिखेगा, जिसके ठीक बगल में ही एक 'Setting (Gear)' का icon दिखेगा।
STEP 7
Setting icon पर Click करें।
STEP 8
स्वचालित अनुवाद का popup दिखेगा, जिसमें 'अंग्रेज़ी का अपने आप अनुवाद करें' को on कर दें।

ये सब करने के बाद X feeds पर अंग्रेज़ी के पोस्ट्स हिन्दी में Automatic Translate होकर दिखने लगेंगे।

ये भी पढ़ें

4. हिन्दी, अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य भाषा के पोस्ट्स कैसे देखें?

X feeds पर हिन्दी, अंग्रेज़ी के अलावा, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु इत्यादि के भी पोस्ट्स देखने के लिए ये स्टेप्स अपनाएँ:

STEP 1
X app में 'Settings and privacy' (सेटिंग्स और गोपनीयता) में जाएँ।
STEP 2
'Accessibility, display and languages' (एक्सेसबिलिटी, प्रदर्शन और भाषाएँ) पर Click करें।
STEP 3
'Languages' (भाषाएँ) पर Click करें।
STEP 4
जिस भी भाषा के पोस्ट्स, feeds पर जोड़ना चाहते हैं, उस भाषा का चयन करें, और 'Save' (हो गया) Button पर Click करें।

Comments