Skip to main content

How to change google profile photo and Visibility? गूगल प्रोफाइल फोटो को कौन देख सकता है? इसे कैसे बदलें।

जब हम गूगल पर अपना खाता बनाते हैं तो नाम के अलावा हमें एक प्रोफाइल फोटो भी सेट करनी होती है। ज्यादातर लोग बिना प्रोफाइल इमेज सेट किए ही आगे बढ़ जाते हैं और उनके प्रोफाइल आइकॉन में सिर्फ नाम का पहला अक्षर ही दिखाई पड़ता है। अगर आपने अपना नाम अंग्रेजी में लिखा होगा तो नाम का पहला अक्षर दिखेगा, और अगर आपने हिंदी में भरा होगा तो प्रोफाइल आइकॉन (एक चेहरे का बना लाइन ड्रा) दिखेगा।

इस पोस्ट के माध्यम से Google Account Information and Tips के इस अध्याय में हम जानेंगे कि कैसे Google Profile Photo Change करें और यह भी तय करें कि उस प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन देख सकता है।

1. Profile Picture क्या है?

गूगल अकाउंट हो या कोई और ऑनलाइन सोशल मीडिया, अकाउंट बनाने के बाद पर्सनल जानकारी के साथ एक प्रोफाइल फोटो सेट करने की आवश्यकता होती है जिससे लोग आपको पहचानते हैं। आपकी कंपनी या ब्रांड का भी एक लोगो/प्रोफाइल इमेज जरूर होता है, जिससे उसकी एक अलग पहचान और सुंदरता बनती है।

2. Google Account में Profile Image कैसे सेट करें?

आइए चरणबद्ध तरीके से जानते हैं कि गूगल खाते में प्रोफाइल फोटो कैसे सेट करें:

STEP 1
Browser में myaccount.google.com खोलें और लॉगिन कर लें।
Tips: आप डायरेक्ट फोन की सेटिंग्स में Google ऑप्शन पर जाकर भी Google Account में प्रवेश कर सकते हैं।
STEP 2
Dashboard पर "Personal Info" टैब पर क्लिक करें।
STEP 3
"Profile picture" पर क्लिक करें।
STEP 4
"Browse or take a photo" पर क्लिक करें और अपने फोन/कंप्यूटर में से अपनी मनपसंद फोटो चुनें।
Tips: आप ऊपर दिए गए कार्टून जैसे दिखने वाले illustrations भी चुन सकते हैं। इसके लिए See more illustrations पर क्लिक करें।
STEP 5
फोटो चुनते ही गूगल अकाउंट का सिस्टम आपकी फोटो को प्रोफाइल फ्रेम के लायक गोल शेप में क्रॉप कर लेगा। ध्यान रहे कि उस फ्रेम में आपकी इमेज स्पष्ट दिख रही हो।
STEP 6
फोटो चुनने के बाद "Save as profile picture" बटन पर क्लिक कर दें। आपकी इमेज सफलतापूर्वक सेट हो जाएगी।

3. Profile Photo Visibility (फोटो की दृश्यता)

फोटो की दृश्यता में आप यह चुन सकते हैं कि आपकी गूगल प्रोफाइल पिक कौन-कौन देख सकता है और कहाँ-कहाँ देखी जा सकती है:

  • Public (सार्वजनिक): अगर आपने अपनी प्रोफाइल फोटो को Public सेट किया है, तो वह पूरे गूगल सर्विस पर हर जगह दिखेगी जहाँ भी आप गूगल का उपयोग करेंगे।
  • People that you interact with: अगर आप यह विकल्प चुनते हैं, तो आपकी फोटो केवल उन्हीं लोगों को दिखेगी जिनसे आप संपर्क में रहते हैं।

यह कहाँ-कहाँ दिखेगी?

  • Gmail: जब आप किसी को ईमेल भेजते हैं या प्राप्त करते हैं।
  • Google Drive & Documents: जिनके साथ आप गूगल ड्राइव से दस्तावेज शेयर करते हैं।
  • Google Contacts: अगर आपने नंबर/ईमेल गूगल कॉन्टैक्ट्स में सेव किए हैं और उन्होंने आपकी आईडी सेव की है।
  • Google Photos: जब आप Photos ऐप के जरिए फोटो शेयर करते हैं।

यह कहाँ नहीं दिखेगी?

  • अनजान लोग: वे लोग जिनसे पहले कभी बातचीत नहीं हुई है, उन्हें आपकी फोटो नहीं दिखेगी (जैसे पहली बार ईमेल भेजने वाला व्यक्ति)। उन्हें सिर्फ डिफॉल्ट आइकॉन दिखेगा।
  • Online Public Places: Play Store, Maps, Public Forums आदि पर आपके कमेंट्स और रिव्यूज़ के साथ प्रोफाइल फोटो नहीं दिखेगी।
Note (YouTube): अगर आपका यूट्यूब चैनल है और आप कमेंट या चैट करते हैं, तो वहाँ प्रोफाइल इमेज दिख सकती है क्योंकि यूट्यूब प्रोफाइल फोटो YouTube Studio से मैनेज होती है।

4. दृश्यता (Visibility) कैसे बदलें?

पहले से सेट प्रोफाइल फोटो की दृश्यता बदलने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

STEP 1
myaccount.google.com पर जाएं।
STEP 2
डैशबोर्ड पर "Personal info" पर क्लिक करें।
STEP 3
"Profile picture" ऑप्शन पर क्लिक करें।
STEP 4
गोल प्रोफाइल आइकॉन में नीचे दायीं ओर ग्लोब (पृथ्वी) का आइकॉन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
STEP 5
यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे। अगर प्रोफाइल फोटो को सार्वजनिक नहीं रखना है, तो "People that you interact with" विकल्प चुनें।

Comments