क्या आप अपना जीमेल आईडी चेंज यानी Gmail Address Change करना चाहते हैं? अगर आपने भूतकाल (past) में कभी अपनी जीमेल आईडी या गूगल अकाउंट बनाया होगा तो हो सकता यूजरनेम आपने ना डाला हो और जीमेल एड्ड्रेस कुछ इस प्रकार बन गया हो, जैसे- rk123456789 @gmail.com कुछ ऐसे आपके संक्षिप्त नाम को लेकर कुछ नम्बर्स के साथ। तो google ने Email Changing का Feature On कर दिया है जिसकी सहायता से आप अपना Email Address बदल सकते हैं।
📌 विषय सूची (Table of Contents)
यूजरनेम क्या है?
Username वो नाम होता है जो ईमेल को और किसी ईमेल से अलग बनाता है। जैसे- yourname1234@gmail.com, आपको अपने यूजरनेम में अपने नाम, कम्पनी इत्यादि का ऐसा नाम और नम्बर्स का combination डालना होता है जो बाकि के यूजरनेम, ईमेल से अलग बनाता हो। Gmail Address change करते समय हम ऐसा ही अपने मनपसंद का यूजरनेम डालना जानेंगे। यही username @ gmail .com में जुड़कर आपकी Gmail Id यानी google email बनती है।
अपना जीमेल आईडी कैसे चेंज करे?
STEP 1
सबसे पहले myaccount.google.com को अपने chrome browser mein open करें।और जिस आईडी को बदलना है उस आईडी से लॉगिन कर लें। आप google account के डैशबोर्ड पर आ जाएंगे।
STEP 2
डैशबोर्ड पर आने के बाद “Personal Info" ऑप्शन पर क्लिक करें।
STEP 3
उसके बाद “Email” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
STEP 4
अब अपने Email address क्लिक करें।
STEP 5
फिर “Change Google Account email” पर क्लिक करें।
STEP 6
अपना मनपसंद “username” डालें। और “Change” पर क्लिक करें और फिर एक बार कन्फर्म करने का पॉपप दिखेगा, कन्फर्म करें।
STEP 7
हो सकता है verify करने के लिए एक कोड मांगे, शायद आपका screen lock या fingerlock, अब यही वेरिफाइ करने के लिए उपयोग होता है।
कुछ सेकंड्स में आपका google email address change हो जाएगा। और हो सकता है update के चलते पुराने इमेल्स दोबारा gmail inbox एक एक करके आने लगें लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें
Email Address Change करने पर क्या असर पड़ेगा??
आपके गूगल खाते के सुरक्षित डेटा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुराने ईमेल एड्ड्रेस से नये ईमेल एड्ड्रेस बदलने से आपके गूगल ड्राइव, फोटो, इत्यादि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। और ना ही डिलीट होगा।
अगर कोई आपका पुराना ईमेल (Old Email Address) पर ईमेल भेजता है तो वो messages आपको नये ईमेल के इनबॉक्स में दिखेंगे। पुरानी आइडी उसी तरह पड़ी रहेगी, यानी दोनो id’s काम करेंगी।
कुछ Applications के साथ थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन फिर भी इसे Fix किया जा सकता है।
अगर आप Chromebook को उपयोग कर रहे हैं तो पहले अपने डेटा का बैकअप ले लें उसके बाद Email Address Change करें। (chromebook एक laptop होता है)
पुराने Email Id पर दोबारा Switch कैसे करें?
अगर आप कहीं Email भेजते हैं तो प्राप्तकर्ता (Reciever) को आपका पुराना Email Address के बजाय नया Email Address दिखेगा, क्योकि आप अब नये ईमेल आईडी से ईमेल भेज रहे होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि नये ईमेल की जगह पुराना ही इस्तेमाल किया जाये तो आप ये स्टेप्स फॉलो करके अपनी पुरानी Email Id पर switch कर सकते हैं। आपकी पुरानी आईडी डिलीट नहीं हुई होती है।
STEP 1
Myaccount. google. com पर जाएं।
STEP 2
Google Dashboard पर “Personal info” Option पर click करें।
STEP 3
“Email” Option पर Click करें।
STEP 4
अपने नये Email Id पर click करें। वेरिफाई करें आगे बढें।
STEP 5
नीचे “Make this your google account email” Option पर click कर के पुराने Email को फिर से इस्तमाल कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)?
Q. क्या ईमेल आईडी बदलाव से पूरे गूगल खाते पर कोई असर पड़ेगा?
A. नहीं! लेकिन कुछ थर्ड पार्टी एप्स पर लॉगिन में समस्या हो सकती है जिसे सही किया जा सकता है।
Q. क्या दोबारा ईमेल एड्ड्रेस बदला जा सकता है?
A. हाँ! लेकिन 12 महीनों के बाद, और प्रत्येक 12 महीनों में बदला जा सकता है, जो 3 बार बदलने की लिमिट है। 12 12 महीने कर के केवल तीन बार Email Address बदल सकते हैं। कुल 4 Attempts होते हैं जिसमें से आपने एक Attempt पहले ही उपयोग कर लिया होता है।
Q. क्या पुराना Email Address हमेशा के लिए हटा सकते हैं?
A. नहीं! Google आपके पुराने ईमेल एड्ड्रेस को अल्टरनेट ईमेत में डाल देगा जिसे आप जब चाहे switch कर सकते हैं।
Q. क्या आपका डाटा नये ईमेल आईडी पर चला जाएगा?
A. हाँ! जब आप अपना ईमेल आईडी बदलते हैं तो पुराने ईमेल से डाटा नये ईमेल पर चला जाता हैं, हालांकि आप पुराने ईमेंल पर दोबारा शिफ्ट करते हैं तो आपको डेटा दोबरा पुराने ईमेल पर आ जाता हैं।
Q. क्या बैंक में फिर से ईमेंल अपडेट करना पड़ेगा?
A. नहीं! क्योंकि अगर बैंक की तरफ से कोई ईमेल आता है तो ईमेल आपके नये ईमेल आईडी पर आते रहैंगे। लेकिन आप अपना नया अपडेटेड ईमेल हमेशा के लिए उपयोग करना चाहते हैं तो बैंक में ईमेल अपडेट कर सकते हैं।



Comments
Post a Comment